स्कूल में तेंदुआ दिखने से हड़कंप : पकड़ने के लिए वन विभाग ने संभाला मोर्चा, स्कूली बच्चों की छुट्टी

पकड़ने के लिए वन विभाग ने संभाला मोर्चा, स्कूली बच्चों की छुट्टी
UPT | गोंडा फातिमा स्कूल में दिखा तेंदुआ

Jul 27, 2024 16:27

गोंडा जिले में एक बार फिर से तेंदुआ आने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्कुलर रोड पर स्थित फातिमा स्कूल में तेंदुआ दिखाई दिया है।

Jul 27, 2024 16:27

Gonda News : गोंडा जिले में एक बार फिर से तेंदुआ आने की जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बार नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सर्कुलर रोड पर स्थित फातिमा स्कूल में तेंदुआ दिखाई दिया है। जिससे स्कूल प्रशासन के साथ आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। फातिमा स्कूल के अंदर और बाहर घूमते हुए तेंदुए का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसमें तेंदुआ स्कूल परिसर के अंदर और बाहर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। एक हफ्ते बाद अब विद्यालय प्रशासन द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
वन विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरें लगाए हैं। साथ ही बहराइच से तेंदुए को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है। वही तेंदुआ पकड़े जाने तक फातिमा स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही आसपास के रहने वाले लोगों को रात में ना निकालने की हिदायत दी गई है। दरअसल सर्कुलर रोड पर शहर में स्थित फातिमा स्कूल में पहली बार तेंदुआ 17 जुलाई को सीसीटीवी कैमरे में घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद विद्यालय प्रशासन के लोगों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। कल सुबह 4:00 बजे फिर तेंदुआ विद्यालय परिसर में दिखाई देने के बाद विद्यालय प्रशासन के लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर के जिले का फातिमा स्कूल कितना सजग है। तेंदुआ दिखाई देने के बावजूद भी वन विभाग को सूचना नहीं दी गई और विद्यालय का संचालन किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें : बदलता उत्तर प्रदेश : दो साल में बनकर तैयार होगा अलीगढ़-आगरा फोर लेन हाइवे

विद्यालय में छुट्टी
वही गोंडा डीएफओ पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि फातिमा स्कूल में 17 जुलाई को और कल सुबह 4:00 बजे तेंदुए का विद्यालय परिसर में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में वीडियो कैद हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के लिए विद्यालय परिसर के अंदर दो पिंजरे लगाए गए हैं। साथ ही एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई है जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक विद्यालय में छुट्टी कर दी गई है। साथ ही आसपास के लोगों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Also Read

योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

7 Sep 2024 06:25 PM

गोंडा Gonda News : योगी सरकार की पहल पर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है गोंडा का वनटांगिया समुदाय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विजन है कि उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा जिला, कोई गांव, कोई व्यक्ति विकास की दौड़ में पीछे न छूटने पाए। विकास ऐसा हो... और पढ़ें