Bahraich Violence : बहराइच हिंसा का पहला आरोपी जहीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

बहराइच हिंसा का पहला आरोपी जहीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था
UPT | बहराइच हिंसा।

Oct 16, 2024 23:21

बहराइच के महसी इलाके में रविवार को प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी व रामगोपाल की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर के छत का नया वीडियो सामने आया है। इसमें उसके छत पर कई ईंटे व बोतलें पड़ी मिल रही हैं।

Oct 16, 2024 23:21

Bahraich News : बहराइच हिंसा मामले में बुधवार को एक बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के पहले नामजद आरोपी राजा उर्फ जहीर खान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जहीर नेपाल भागने की फिराक में था। हालांकि, पांच अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं। इस हिंसक घटना में रामगोपाल मिश्रा की जान चली गई थी। अब उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) संजय कुमार के अनुसार, रामगोपाल की मृत्यु गोली लगने से हुए अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई। रामगोपाल के शरीर पर लगभग 25 से 30 छर्रे पाए गए। इसके अलावा, उनके दोनों पैरों के अंगूठों के नाखून गायब थे, शरीर पर जलने के निशान भी देखे गए।

नया वीडियो आया सामने 
बहराइच के महसी इलाके में रविवार को प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी व रामगोपाल की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर के छत का नया वीडियो सामने आया है। इसमें उसके छत पर कई ईंटे व बोतलें पड़ी मिल रही हैं। जिसके बाद से पत्थरबाजी की घटना के प्री प्लान होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब्दुल हमीद के छत की वीडियो सामने आने के बाद से लोगों का कहना है  कि विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी कर अमन चैन में खलल डालने की तैयारी पूर्व सुनियोजित थी। 

पहले से थी तैयारी
घटना को अंजाम देने के लिए पहले से ही छत पर पत्थर व ईंट रख ली गई थी और बोतलें भी इकट्ठा थी। मंसूबों को पूरा करने के लिए डीजे पर बज रहे गाने को आधार बनाया गया और प्लानिंग के तहत गाने का विरोध करते हुए गाली गलौज शुरु कर दी गई। वहीं जब विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया गया तो योजना के मुताबिक छतों से ईंट-पत्थर व बोतलें चला कर प्रतिमा खंडित कर दी गई। 

Also Read