Deoria News : मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस कर रहे दो युवकों पर चाकू से हमला, जुलूस में मची अफरा तफरी

मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस कर रहे दो युवकों पर चाकू से हमला, जुलूस में मची अफरा तफरी
UPT | लोगों को शांत कराने में जुटी पुलिस

Oct 17, 2024 01:51

सलेमपुर में बुधवार की देर रात मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा मझौली की तरफ से कस्बे की कतार में....

Oct 17, 2024 01:51

Short Highlights
  • सूचना पर एएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे
  • धारदार हथियार से डांस कर रहे दो युवकों पर हमला
Deoria News : जिले के सलेमपुर में बुधवार की देर रात मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। मझौली राज नगर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमा मझौली की तरफ से कस्बे की कतार में नदावर घाट पर आ रही थी। इसी बीच जुलूस मझौली मेन चौक पर पहुंचा ही था कि डीजे पर डांस कर रहे युवकों को आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक ने धारदार हथियार से डांस कर रहे दो युवकों पर हमला बोल दिया।

 

 घटना को लेकर लोगों में आक्रोश
इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी के बाद जुलूस में अफरा तफरी मच गई। वहां पर मौजूद सैकड़ों लोग आक्रोशित हो गए। शाही चौक पर लोग प्रदर्शन करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ और कोतवाल पहुंचे। उनकी सूचना पर एएसपी और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस की सुरक्षा में मूर्ति विसर्जन कराया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त था।

ये भी पढ़े : Lucknow News : शिक्षामित्रों से मिलने के बाद सीएम योगी बोले- आचार संहिता समाप्त होते ही शासनादेश जारी करेगी सरकार

दुर्गापूजा को रखी गई मां दुर्गा की प्रतिमा का बुधवार की  देर रात विसर्जन हो रहा था। कल विसर्जन का आखिरी दिन था। लोग पूरे उत्साह के साथ मूर्ति विसर्जन करने के लिए नदावर घाट आ रहे थे। मझौली कस्बे की एक मूर्ति धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी। अभी मूर्ति मझौली चौक पर पहुंची थी कि स्थानीय दो युवकों से कहासुनी हो गई। अभी दोनों युवक कुछ समझ पाते इतने में कुछ युवक चाकू और धारदार हथियार के साथ पहुंचे और डीजे की धुन पर डांस कर रहे दो युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने जुलूस में शामिल जितेश कुमार पुत्र शिव शर्मा सिंह और राजन पटेल पुत्र अवध कुमार पटेल को घायल कर दिया। इसके बाद भाग निकले। 

ये भी पढ़े : Greater Noida West : शराब की लत बनी जानलेवा, कार में मिली युवक की लाश

दो युवकों के घायल होने के बाद जुलूस में शामिल लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते भीड़ बवाल पर उतारू हो गई। सूचना पर सीओ दीपक शुक्ला, कोतवाल पहुंच गए। उनकी सूचना पर एएसपी, एसडीएम दीपेंद्र नाथ चौधरी, दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला। इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था। पुलिस हर स्तिथि पर नजर बनाए हुए थी।

Also Read