युवक एक महीने से लापता : पीड़ितों पर ही दर्ज हुआ एससी-एसटी के तहत केस, सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा

पीड़ितों पर ही दर्ज हुआ एससी-एसटी के तहत केस, सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा
UPT | पीड़ितों पर ही दर्ज हुआ एससी-एसटी के तहत केस

Apr 21, 2024 17:51

बहराइच का एक 18 वर्षीय युवक धनंजय मिश्रा एक महीने से भी ज्यादा समय से लापता है। लंबे समय से यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। लेकिन अब तक उसे खोजने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।

Apr 21, 2024 17:51

Short Highlights
  • बहराइच का युवक एक महीने से लापता
  • पीड़ितों पर ही दर्ज हुआ SC-ST के तहत केस
  • अब तक उलझी मामले की गुत्थी
Bahraich News : बहराइच का एक 18 वर्षीय युवक धनंजय मिश्रा एक महीने से भी ज्यादा समय से लापता है। लंबे समय से यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है। लेकिन अब तक उसे खोजने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। अब बार फिर से यह मामला सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर रविवार की सुबह से ही #बहराइच_में_घोर_अत्याचार ट्रेंड कर रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल बहराइच के नौशेरा गांव के धनंजय मिश्रा के लापता होने की खबर सामने आई थी। आरोप है कि पहले आशीष मिश्रा की हत्या की गई और फिर उसके बेटे धनंजय मिश्रा का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद मामला थाने में पहुंचा, तो पीड़ितों के ऊपर ही एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

अब तक उलझी मामले की गुत्थी
बतातें हैं कि यह मामला 13 दिसंबर से शुरु हुआ। इस दिन दलित समुदाय के 6-7 लोगों ने आशीष मिश्रा पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में स्थानीय थाने में 4 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अपराधियों की पहचान होने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हुई। दो महीने बाद जाकर दो आरोपियों भीम और बरसाती को गिरफ्तार किया तो गया, लेकिन इसके बाद आरोपी के परिवार वालों की शिकायत पर पीड़ितों पर ही एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। उधर पुलिस अब तक धनंजय मिश्रा को ढूंढने में नाकाम साबित रही है।

सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा
बहराइच से यह मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। रविवार की सुबह से ही #बहराइच_में_घोर_अत्याचार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों ने लिखा कि 'अगर यह सवर्ण हैं तो क्या इन्हें न्याय नहीं मिलेगा।' इस मामले में पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Also Read

मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द

7 Jul 2024 03:06 PM

बहराइच बहराइच में बारिश का कहर : मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द

रेलवे प्रशासन ने बिछिया-मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर चलने वाली सभी मीटर गेज ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया है। पलिया कला और भीरा खीरी के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से बहने वाली नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे ट्रैक पर पानी भर गया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उ... और पढ़ें