Bahraich News : नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरी, 25 लोग घायल 12 की मौत 

नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरी, 25 लोग घायल 12 की मौत 
Uttar Pradesh Times | Bus

Jan 13, 2024 20:29

शुकवार की रात नेपालगंज से काठमांडू जा रही एक बस हादसे का शिकार होकर राप्ती नदी में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई...

Jan 13, 2024 20:29

Bahraich News : शुकवार की रात नेपालगंज से काठमांडू जा रही एक बस हादसे का शिकार होकर राप्ती नदी में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। जिसमें दो भारतीय भी शामिल हैं। 25 लोग घायल हुए हैं। 

क्या है पूरी घटना ?
आपको बता दें कि बहराइच जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कस्बा नेपालगंज से काठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 10 व्यक्ति नेपाल के हैं और दो भारतीय हैं वहीं करीब 25 लोग घायल हुए है। दोेनों भारतीय मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 

बस चालक पर केस दर्ज 
नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय डांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी। घायलों का इलाज राप्ती विज्ञान संस्थान में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जिस बस से हादसा हुआ वह नमस्ते ट्रांसपोर्ट की थी। बस चालक सल्यान गांव निवासी लाल बहादुर को नेपाली पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।

 

Also Read

मोहल्लों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक भरा पानी, लेना पड़ा नाव का सहारा, देखें वीडियो

5 Jul 2024 05:57 PM

बहराइच आफत की बारिश : मोहल्लों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक भरा पानी, लेना पड़ा नाव का सहारा, देखें वीडियो

बहराइच में हुई भारी बारिश ने स्थानीय मेडिकल कॉलेज को जलमग्न कर दिया है। इस असामान्य स्थिति का एक रोचक दृश्य सामने आया है जिसमें एक युवक सेल्फ मेड नाव से कॉलेज परिसर में घूमता नजर आ रहा है। और पढ़ें