"दिशा" के अध्यक्ष पद से हटाए गए करण भूषण सिंह : कीर्तिवर्धन सिंह बने अध्यक्ष, भारत सरकार ने जारी किया आदेश

कीर्तिवर्धन सिंह बने अध्यक्ष, भारत सरकार ने जारी किया आदेश
UPT | करण भूषण सिंह

Sep 22, 2024 10:49

कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह को गोंडा जिला निगरानी समिति "दिशा" के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। कल देर शाम ग्रामीण विकास विभाग...

Sep 22, 2024 10:49

Kaiserganj News : कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे कैसरगंज से सांसद करण भूषण सिंह को गोंडा जिला निगरानी समिति "दिशा" के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। कल देर शाम ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा एक आदेश जारी करके गोंडा से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को जिला निगरानी समिति "दिशा" का अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे सांसद करण भूषण सिंह को जिला निगरानी समिति दिशा का सह-अध्यक्ष बनाया गया है। 

करण भूषण सिंह को बनाया गया था दिशा का अध्यक्ष
ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह को चुनाव जीतने के बाद गोंडा जिला निगरानी समिति दिशा का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कल देर शाम ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा अपने आदेश को स्थगित करते हुए गोंडा से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं करणभूषण सिंह को अध्यक्ष के पद से हटाते हुए सहअध्यक्ष बनाया गया है।

कई साल से बृजभूषण शरण सिंह थे दिशा के अध्यक्ष
बीते कई साल से बृजभूषण शरण सिंह जिला निगरानी समिति "दिशा" के अध्यक्ष थे और बृजभूषण शरण सिंह के अध्यक्षता में ही जिला निगरानी समिति की बैठक आयोजित की जाती थी। लेकिन इस बार संसद न बनने के कारण बृजभूषण भूषण शरण सिंह को दिशा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। और उनके बेटे को भी अध्यक्ष से हटा करके सहअध्यक्ष बनाया गया है। बृजभूषण शरण सिंह को दिशा अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद लोग तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं लोग यहां तक कह रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह का कद छोटा करने के लिए लगातार इस तरीके से किया जा रहा है।

बलरामपुर जिला निगरानी समिति के पहले अध्यक्ष थे कीर्तिवर्धन सिंह
केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया इससे पहले देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले के जिला निगरानी समिति दिशा के अध्यक्ष थे। कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा ही बलरामपुर में जिला निगरानी समिति की बैठक करके करोड़ों रुपए के विकास प्रस्ताव पर मोहर लगाया जाता था। लेकिन अब उन्हें गोंडा जिला निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और जल्द ही कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के अध्यक्षता में एक बैठक करके करोड रुपए के प्रस्तावों पर मोहर लगेगी।

Also Read

गोंडा मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई

22 Sep 2024 12:21 PM

बहराइच पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप : गोंडा मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई

गोंडा देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशि भूषण लाल सुशील ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर गंभीर रुख अपनाते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं। और पढ़ें