बहराइच हिंसा : प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, मुख्य आरोपी की बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई, मुख्य आरोपी की बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 27, 2024 13:43

बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अब्दुल हमीद के पास मौजूद बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है...

Oct 27, 2024 13:43

Bahraich News : बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अब्दुल हमीद के पास मौजूद बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह निर्णय उस समय लिया गया जब यह सामने आया कि अब्दुल हमीद ने जिस लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल कर रामगोपाल मिश्रा की हत्या की उसका लाइसेंस 1995 में जारी किया गया था और तब से उसका नवीनीकरण भी होता रहा है।

प्रशासनिक कार्रवाई शुरू
जिला प्रशासन ने अब्दुल हमीद के लाइसेंस को रद्द करने के लिए आवश्यक रिपोर्टों की मांग की है। इसके तहत तहसील और थाने से रिपोर्ट मांगी गई है, जो कि लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कोई कानूनी चूक न हो और लाइसेंस को जल्द से जल्द रद्द किया जा सके।



अब्दुल हमीद के आपराधिक इतिहास
बहराइच हिंसा का यह पहला मामला नहीं है। अब्दुल हमीद का आपराधिक इतिहास भी है। साल 2010 में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें फायरिंग, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे आरोप शामिल थे। उस समय भी हमीद और उसके बेटों पर बहराइच में कई मामले दर्ज हुए थे। बहराइच हिंसा में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों, सरफराज और मोहम्मद तालीम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इन दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि वह इस मामले में कड़ा रुख अपना रहे हैं। इसके अलावा पहले गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह है मामला
बता दें कि बहराइच में महसी के महराजगंज क्षेत्र में 13 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान तेज आवाज में धार्मिक गाना बजाए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसात्मक हो गया। जिससे पूरा बहराइच हिंसा की आग में दहल उठा और इस हिंसा में युवक की गोली लगने से मौत भी हो गई थी। 

Also Read

पिता के बाद बेटे की मौत से टूटा परिवार, कई नेताओं ने जताया शोक

27 Oct 2024 03:46 PM

बहराइच सड़क हादसे में भाजपा नेता ने तोड़ा दम : पिता के बाद बेटे की मौत से टूटा परिवार, कई नेताओं ने जताया शोक

जेल रोड पर शनिवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार भाजपा नेता को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया... और पढ़ें