बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान : कहा- अयोध्या और फैजाबाद से भी ज्यादा खूबसूरत है गोंडा का इतिहास

कहा- अयोध्या और फैजाबाद से भी ज्यादा खूबसूरत है गोंडा का इतिहास
UPT | बृजभूषण शरण सिंह

Aug 17, 2024 15:29

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए कहा कि जितना सुंदर इतिहास गोंडा का है उतना अयोध्या व फैजाबाद का नहीं रहा है।

Aug 17, 2024 15:29

Balrampur News : बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने यह बयान राम की धरती अयोध्या को लेकर दिया है। अपने बयान में बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि जितना सुंदर इतिहास गोंडा का हैं उतना सुंदर अयोध्या व फैजाबाद का नहीं रहा है। अयोध्या अगर है तो गोंडा के कारण है। बृज भूषण शरण सिंह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
  दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर जिले के एमएलके कॉलेज में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह मौजूद थे। तभी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने  विवादित बयान दिया। 


नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री बने थे
बृज भूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि 'इस धरती ने अटल जी को पीएम ही नही बल्कि नरेंद्र मोदी भी यहां पर एक घंटा भाषण देने के बाद सीधे गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। एक बार मुख्यमंत्री रहते मायावती ने भी गोंडा का नाम बदला था। कभी भी अपना फैसला न बदलने वाली मायावती को भी अटल जी के हस्तक्षेप के कारण मायावती को भी अपना निर्णय बदलना पड़ा था'। 

'राममंदिर उद्घाटन में न्यौता नहीं भेजा'
बृजभूषण सिंह ने कहा कि 'राममंदिर उद्घाटन में न्यौता नहीं भेजा, कोई बात नहीं। हम अयोध्या से नाता जोड़े रहे। भले ही अयोध्या वाले हमें उठा उठा कर फेंकते रहे। हम अयोध्या को मानते रहेंगे। हम लोग तीर्थ करने जाते थे, लेकिन उसे भी बंद करा दिया गया। हनुमान जी का दर्शन करने जाते थे। उसे भी बंद करा दिया गया। आप हमें फेंकते रहो लेकिन हम अयोध्या को मानते रहेंगे।

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें