यूपी के कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी : नेपाल के कुसुम बैराज से छोड़ा गया पानी, राप्ती नदी पर बढ़ा दबाव

नेपाल के कुसुम बैराज से छोड़ा गया पानी, राप्ती नदी पर बढ़ा दबाव
UPT | राप्ती नदी पर बढ़ेगा दबाव

Jul 07, 2024 15:15

नेपाल स्थित कुसुम बैराज के सभी द्वारों को खोले जाने से राप्ती नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिससे बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जैसे जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Jul 07, 2024 15:15

Balrampur News : नेपाल में हो रही मूसलाधार वर्षा ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न कर दिया है। नेपाल स्थित कुसुम बैराज के सभी द्वारों को खोले जाने से राप्ती नदी में जल स्तर तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिससे बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जैसे जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

राप्ती नदी पर बढ़ा दबाव
लगातार बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से बढ़कर 103.650 मीटर पर पहुंच गई, जिससे तटवर्ती गांवों में चिंता बढ़ गई है। तराई क्षेत्र में स्थिति गंभीर हो गई है। हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर लौकहवा डिप में तीन फीट से अधिक पानी बह रहा है, जिससे आवागमन बंद हो गया है। इससे तराई के ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। अन्य डिपों पर भी पानी का तेज बहाव यातायात को प्रभावित कर रहा है।



कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी
स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस अचानक जल प्रवाह से नदी के तटबंधों पर अत्यधिक दबाव पड़ सकता है, जिससे उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, नेपाल से आने वाली अन्य छोटी नदियों में भी जल स्तर में वृद्धि देखी जा रही है, जो स्थिति को और गंभीर बना सकती है। जिससे बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जैसे जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों और कस्बों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे नदी के किनारे न जाएं और आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें। 

सभी क्षेत्रों में सड़कों पर बाढ़ का पानी दिख रहा है
हरिहरगंज-लालिया मार्ग, लौकहवा-लालिया मार्ग, लालिया से बालदेवनगर-महराजगंज मार्ग, और सिक्तिहवा-मथुरा मार्ग जैसे महत्वपूर्ण सड़क मार्ग बाढ़ के पानी से बाधित हो गए हैं। इन सभी क्षेत्रों की सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। पानी का बहाव काफी तेज है, जो स्थिति को और भी खतरनाक बना रहा है। यातायात विभाग ने लोगों को इन मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी है। स्थानीय प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटा हुआ है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। 

Also Read

बोले-तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मछली के तेल और सुअर की चर्बी पाई गई

5 Oct 2024 06:17 PM

गोंडा बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान : बोले-तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मछली के तेल और सुअर की चर्बी पाई गई

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने हाल ही में गौ पालन और तिरुपति बालाजी के प्रसाद को लेकर विवादित बयान दिया है। और पढ़ें