मंच पर भावुक हुए बृजभूषण सिंह : बेटे के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित, बुलडोजर नीति पर कही ये बड़ी बात

बेटे के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित, बुलडोजर नीति पर कही ये बड़ी बात
UPT | बृजभूषण शरण सिंह

May 15, 2024 17:32

गोंडा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक चुनावी रैली के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके शरीर पर कई हमले हुए हैं। उन्होंने कहा, "मेरा शरीर अब पत्थर की तरह हो गया है, लेकिन मैं...

May 15, 2024 17:32

Gonda News : गोंडा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक चुनावी रैली के दौरान भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनके शरीर पर कई हमले हुए हैं। उन्होंने कहा, "मेरा शरीर अब पत्थर की तरह हो गया है, लेकिन मैं चुप नहीं रह सकता। अभी खेल बाकी है।" बता दें कि बीजेपी ने बृजभूषण का कैसरगंज लोकसभा सीट से टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बृजभूषण अपने बेटे के लिए प्रचार कर रहे हैं और लोगों से उसका समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

संबोधन में कहीं ये बड़ी बात
जनसभा संबोधन के दौरान मुसलमानों से अपील करते हुए बृजभूषण ने कहा, "कोई कुछ भी कहे, आप हमारा ही खून हैं। हमारा और आपका डीएनए एक ही है। अगर हम जांच करवाएं तो पाया जाएगा कि पांच पीढ़ियों पहले हम सब भाई-भाई थे।" वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा, "इस बार ऊसर (जमीन) में बिया (बीज) नहीं बोइए, बल्कि कमल (बीजेपी) में बोइए। हमारे ऊपर कृपा होगी। यह विपत्ति और आपातकाल का समय है, इसलिए मेरा साथ दीजिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि 600 किलोमीटर दूर हरियाणा में बैठकर उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उनके राजनीतिक भविष्य को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

बुलडोजर नीति का किया विरोध
बृजभूषण ने कहा, "हम चुप नहीं रह सकते, इसीलिए हमारे साथ साजिश होती रहती है। 1996 में भी मेरे साथ साजिश हुई थी, जब मेरी पत्नी सांसद बनी थीं। अब 2024 में मेरे बेटे के सांसद बनने पर भी साजिश हो रही है। एक पिता के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि उसका बेटा सांसद बने।" बता दें कि हाल ही में बृजभूषण सिंह ने सरकार की बुलडोजर नीति का विरोध किया था। एक बार फिर उन्होंने बुलडोजर नीति को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा था, "मैं बुलडोजर नीति का विरोधी हूं। किसी का घर बनाना बहुत मुश्किल होता है। मैं आपके दुख और दर्द को समझता हूं।" बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक दिल्ली अदालत ने कुछ धाराओं में आरोप तय किए हैं, जिनमें यौन शोषण के आरोप भी शामिल हैं। अदालत ने कहा है कि कुछ महिला पहलवानों की शिकायतों में बृजभूषण के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। अब उन्हें अदालत में मुकदमा लड़ना होगा।

Also Read

डीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

26 Jul 2024 06:42 PM

गोंडा 6 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव : डीएम के आदेश पर की गई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस ने दुर्घटना से युवक की मौत को बताकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफन करवा दिया गया था। साथ ही पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। और पढ़ें