Gonda News :  50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
UPT | बैठक करते जिलाधिकारी

Aug 15, 2024 01:09

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे विभिन्न विभागों के पचास लाख से अधिक लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें...

Aug 15, 2024 01:09

Gonda News : जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रहे विभिन्न विभागों के पचास लाख से अधिक लागत से बनाए जा रहे भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा किया जाय। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई भी समझौता न किया जाए। जिन भवन निर्माण में बजट के अभाव से कार्य रुका है, उसे बजट मंगाकर पूरा किया जाए। 

कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्तर से निर्माण कार्यों की समीक्षा की जाती है। इसलिए कार्यदायी संस्थाएं सभी निर्माण कार्यों को समय से पूरा करें। देर से निर्माण पूरा करने पर शासकीय धन की क्षति होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो निर्माण कार्य मामूली सी कमी होने के कारण शत प्रतिशत पूर्ण नहीं हो पा रहे है। उन सभी का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जो कमी है उसे तत्काल पूरा कराकर सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर किया जाए। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य संस्था सीएनडीएस के द्वारा कराई जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एक्सईएएन सीएनडीएस को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए हैं।

यह अधिकारी रहे बैठक में मौजूद
बैठक में जिले के सभी अधिकारी मौजुद रहे मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली, डीएसटीओ अरुण सिंह, एडीएसटीओ राजेश पाण्डेय, एक्सईएएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, निर्माण खंड 2 बीके त्रिपाठी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जेबी सिंह, अतुल मिश्र एई यूपी सिडको, ग्रामीण अभिन्यंत्रण विभाग, सहायक पर्यटन अधिकारी वंदना पांडेय, सीएण्डडीएस, यूपी आरएनएन, पैक्स फेड, सभी संबंधित निर्माण कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण सहित अन्य सभी संबंधित उपस्थित रहे।

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें