advertisements
advertisements

Gonda News : 19.26 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी राजा भैया, महंगी गाड़ियों के शौकीन...

19.26 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी राजा भैया, महंगी गाड़ियों के शौकीन...
UPT | भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया

Apr 30, 2024 23:53

लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की 5 साल में आय (Income) घटी है। बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया वर्तमान समय में 19.26 करोड रुपए की चल व अचल संपत्ति के...

Apr 30, 2024 23:53

Gonda News : लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की 5 साल में आय (Income) घटी है। बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया वर्तमान समय में 19.26 करोड रुपए की चल व अचल संपत्ति के मालिक हैं। तो वही गोंडा भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया पर एचडीएफसी बैंक से 1 करोड़ 19 लाख 41 हजार 662 रुपए का कर्ज भी है। बीजेपी सांसद व प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास बीएमडब्ल्यू कार, पावर्ड हंग ग्लाइडर सहित 6 महंगी लग्जरी गाड़ियां है और ये लग्जरी गाड़ियों और पावर्ड हंग ग्लाइडर के शौकीन भी है। गोंडा भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास लाइसेंसी पिस्तौल और राइफल भी है। साथ ही जिले के दो थानों में कुल तीन मुकदमे भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज हैं।

महंगी गाड़ियों के शौकीन है भाजपा प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गोंडा लोकसभा सीट से नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय से परास्नातक तक की पढ़ाई की है। बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के 2 लाख 10 हजार रुपए की नगदी के साथ, 55 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार, 35 लाख रुपए की महिंद्रा अल्टोरस गाड़ी,18.48 लाख रुपए का पावर्ड हंग ग्लाइडर, 2 लाख 50 हजार रुपए की मोटरसाइकिल, 23 लाख 50 हजार रुपए की कार, 1 लाख 25 हजार रुपए का वॉक्सवेगन पोलो कार भी है। 

पत्नी के पास है सबसे ज्यादा जेवर
बीजेपी प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास 7 लाख 30 हजार रुपए 100 ग्राम सोना भी इनके पास है। भाजपा प्रत्याशी कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास 17. 2625 एकड़, तो वही पत्नी के पास 10.800 एकड़ भूमि है। बेटे के नाम एक भी एकड़ भूमि नहीं है। वहीं उनकी पत्नी मधुश्री सिंह के पास 1 करोड़ 86 लाख रुपए का 2 किलोग्राम सोना, दो राइफल भी है। बेटे जयवर्धन सिंह के पास 58 लाख 40 हजार रुपए का 800 ग्राम सोना है। 

बंध पत्र के साथ कई जगह है शेयर 
भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास 31 लाख 68 हजार 613 रुपए के तीन बंध पत्र है। तो वही 11 लाख 43 हजार 116 रुपए की एलआईसी की बीमा पॉलिसी है। वहीं भाजपा सांसद की कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का अंसल प्रॉपर्टी में 35 लाख 75 हजार 154 रुपए, सुशांत गोल्फ सिटी में 13 लाख 19 हजार 500 रुपए व बीपीसीएल में 1 लाख 51 हजार रुपए और पत्नी मधुश्री सिंह का 2 करोड़ 41 लाख 15 हजार 300 रुपए का शेयर भी है।

जिले के दो थानों में दर्ज है तीन मुकदमे
गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ जिले के मनकापुर थाने में गाली गलौज मारपीट और अवैध तरीके से दूसरे की जमीन पर कब्जा करने को लेकर के एक मुकदमा इसी वर्ष 2024 में दर्ज हुआ है। तो वही एक मुकदमा 2002 में भी बीजेपी सांसद के खिलाफ दर्ज हुआ था, जिसमें 2002 में ही अंतिम रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई है। साथ ही इसी अप्रैल के महीने में ही जिले के छपिया थाने में आचार संहिता और धारा- 144 उल्लंघन को लेकर के मुकदमा दर्ज है।

वर्तमान समय में है 12 बैंक खाते
बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पास वर्तमान समय में 2 लाख 10 हजार रुपए की नगदी, पत्नी के पास 1 लाख 50 हजार रुपए की नगदी, वही उनके पिता पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह के पास 1 लाख 40 हजार रुपए की नगदी, और बेटे जयवर्धन सिंह के पास 50 हजार रुपए की नगदी है। बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी के पास भी चार बैंक अकाउंट है भाजपा प्रत्याशी के बेटे के पास एक बैंक अकाउंट तो वही पिता के पास दो बैंक अकाउंट है। बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शपथ पत्र देकर कृषि व राजनीतिक से हुई आय का पूरा ब्यौरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी उनकी पत्नी और बेटे के नाम एलआईसी सहित कई अन्य कंपनियों की पॉलिसी भी है। गोंडा भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 21 लाख 29 हजार रुपए रुपए का आयकर तो वहीं पत्नी मधुश्री ने भी 6 लाख 73 हजार 930 रुपए का आयकर दिया है।

Also Read

14,000 कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी पर तैनात, 37 लाख मतदाता करेंगे मतदान

19 May 2024 06:00 PM

गोंडा गोंडा में मतदान की तैयारियां पूरी : 14,000 कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी पर तैनात, 37 लाख मतदाता करेंगे मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में गोंडा और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रों के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर गोंडा जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान से आज 3,002 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किय... और पढ़ें