Gonda News : ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
UPT | DM Neha Sharma

Jul 17, 2024 15:31

गोंडा जिले की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंगलवार को छपिया विकासखंड की 6 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने...

Jul 17, 2024 15:31

Gonda News : गोंडा जिले की जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मंगलवार को छपिया विकासखंड की 6 ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

पात्र लोगों को आवास दिए जाएं
चौपाल का आयोजन पिपरा खुर्द, चटकनवा, बहिराडीह, धानेपुर, तेजपुर और खपरी पारा ग्राम पंचायतों में किया गया। चटकनवां में कुछ ग्रामीणों ने पात्र होने के बावजूद आवास न मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को सत्यापन कर पात्र लोगों को आवास देने का निर्देश दिया। धानेपुर में सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग के अधिकारियों को समाधान करने को कहा गया। 

 शेष कार्य पूरे करने के निर्देश
तेजपुर में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए डीएम ने शेष कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तय समय सीमा में न होने पर संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की भी अपील की।

Also Read

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

13 Sep 2024 06:56 PM

गोंडा Gonda News : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा तटीय इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए चेतावनी... और पढ़ें