गोंडा न्यूज : अवैध कब्जे के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ एफआईआर 

अवैध कब्जे के प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,  नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ एफआईआर 
UPT | उजमा राशिद के खिलाफ FIR

Mar 17, 2024 19:57

नगर पालिका परिषद गोंडा के अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ थाना नगर कोतवाली में शनिवार को एफआईआऱ दर्ज करा दी गई है। शत्रु सम्पत्ति...

Mar 17, 2024 19:57

Short Highlights
  • किरायेदार दिखाकर किया गया कब्जा
  • अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने का खुलासा
Gonda News (मनोज पांडेय) : नगर पालिका परिषद गोंडा के अध्यक्ष उजमा राशिद के खिलाफ थाना नगर कोतवाली में शनिवार को एफआईआऱ दर्ज करा दी गई है। शत्रु सम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के प्रकरण में कार्रवाई की गई। 

इन धाराओं के अंतर्गत FIR
आरोप है कि नगर पालिका परिषद गोंडा के दस्तावेज में कूट रचना कर अनियमित एवं अवैध तरीके से शत्रु सम्पत्ति को उजमा राशिद के नाम अंकित किया गया है। आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत यह एफआईआर दर्ज की गई है। संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देश पर जून 2023 में नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद के रकाबगंज स्थित आवास को सील करा दिया था। 

किरायेदार दिखाकर किया गया कब्जा
प्रकरण गोंडा के रकाबगंज में स्थित दुकान संख्या 15 और 16 से संबंधित है। यह शत्रु सम्पत्ति है। साल-1967 में देश भर की शत्रु सम्पत्तियां संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम हस्तांतरित कर दी गई थी। साल-2020 में गोंडा के रकाबगंज स्थित इस शत्रु सम्पत्ति पर अवैध कब्जा किए जाने का प्रकरण सामने आया। संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के स्तर पर जांच कराई गई। 

अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने का खुलासा
इस जांच में शत्रु सम्पत्तियों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए जाने का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि उजमा राशिद को वर्ष 2001-02 से इस सम्पत्ति का किरायेदार दिखाया गया है। इस सम्पत्ति का हस्तांतरण भी किया गया। 

उजमा राशिद का नाम दस्तावेजों में अंकित
संरक्षक शत्रु सम्पत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के आदेश पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने इस पूरे प्रकरण को संज्ञान में लिया। जांच में स्पष्ट हुआ है कि नगर पालिका परिषद गोंडा के शत्रु सम्पत्ति संबंधी दस्तावेजों से छेड़छाड़ की गई। कूट रचना कर अनियमित एवं अवैध तरीके से उजमा राशिद का नाम इन दस्तावेजों में अंकित किया गया।

Also Read

बच्चा चोर समझकर मानसिक रोगी की थी पिटाई, हिरासत में आरोपी

19 Sep 2024 07:30 PM

गोंडा तालिबानी सजा देने वाले दबंगों पर कार्रवाई : बच्चा चोर समझकर मानसिक रोगी की थी पिटाई, हिरासत में आरोपी

एक युवक को बच्चा चोर समझकर पीटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों, निर्मल शुक्ला और मनोज शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर तबारक अली की बेरहमी से पिटाई की... और पढ़ें