UP Wrestling Association : यूपी कुश्ती संघ की नई कमेटी हुई गठित, बृजभूषण का बेटा बना अध्यक्ष

यूपी कुश्ती संघ की नई कमेटी हुई गठित, बृजभूषण का बेटा बना अध्यक्ष
UPT | बृजभूषण के बेटे करनभूषण बने अध्यक्ष

Feb 12, 2024 17:37

काफी समय से विवादों में चल रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण सिंह को उप्र कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया है। पहले भी करनभूषण सिंह...

Feb 12, 2024 17:37

Gonda News : काफी समय से विवादों में चल रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण सिंह को उप्र कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया है। पहले भी करनभूषण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही आपको बता दें कि उप्र कुश्ती संघ की कमान अब तक बृजभूषण के पास ही थी।

करन को सर्वसम्मति से चुना गया अध्यक्ष
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में नवाबगंज के नंदिनीनगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में वार्षिक आम बैठक (AGM) हुई। इस बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में उप्र कुश्ती संघ की चुनावी प्रकिया पूरी हुई। जहां बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करनभूषण सिंह का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। और सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुना गया। इनके साथ ही सुरेशचंद्र उपाध्याय को महासचिव, संजय सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप, आनंद देव उपाध्याय और चंद्रविजय सिंह को संयुक्त सचिव, अखंड प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।

Also Read

बहराइच में हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट, आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थिति नियंत्रण में

17 Oct 2024 09:46 PM

बहराइच Bahraich Violence : बहराइच में हिंसा के बाद प्रशासन अलर्ट, आरोपियों की गिरफ्तारी से स्थिति नियंत्रण में

बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों सलमान और तालिम को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ने के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्परता दिखाई है। और पढ़ें