सावन का चौथा सोमवार : गोंडा के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

गोंडा के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु
UPT | सावन का चौथा सोमवार

Aug 12, 2024 16:29

सावन के चौथे सोमवार को गोंडा के सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों की संख्या में शिव भक्तों ने बाबा पृथ्वीनाथ बाबा दुखहरणनाथ और बाबा बालेश्वर नाथ, जुगेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।

Aug 12, 2024 16:29

Gonda News : सावन के चौथे सोमवार को गोंडा के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। शिव भक्त सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। लाखों की संख्या में शिव भक्तों ने बाबा पृथ्वीनाथ बाबा दुखहरणनाथ और बाबा बालेश्वर नाथ, जुगेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक किया। शिव भक्तों के जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। कावड़ में जल लेकर आ रहे कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रोड डायवर्जन भी किया गया है। ताकि कोई भी कावड़िया कावड़ में जल लेकर आते समय रास्ते में हादसे का शिकार ना हो जाए। 

पड़ोसी देश नेपाल से भी लाखों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु  
अगर हम बात करें सावन मास की तो सावन मास में गोंडा जिले की सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर सोमवार के अलावा प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग शिव मंदिरों में जाकर के जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। गोंडा में पांडवों और भीम द्वारा स्थापित शिवलिंग है, जिनकी मान्यता हजारों साल पुरानी है। बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए पड़ोसी देश नेपाल से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्रावण मास में आते हैं। यहां पर जलाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर 
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सभी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर श्रद्धालु आज सावन के चौथे सोमवार को जलाभिषेक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की कोई अफवाह न फैलाने पाए। इसको लेकर के सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। कोई भी अगर अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

18 Sep 2024 06:52 PM

गोंडा Gonda News : राहुल गांधी का पुतला फूंककर सिख समाज ने किया प्रदर्शन, मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बड़ी घटना की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी का बयान पूरे देश के सिख... और पढ़ें