Gorakhpur News : मुस्लिम आरक्षण देने के लिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन में होड़, योगी बोले- यह असंवैधानिक है

मुस्लिम आरक्षण देने के लिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन में होड़, योगी बोले- यह असंवैधानिक है
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

May 27, 2024 12:33

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुस्लिमों को आरक्षण देने की वकालत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने मुस्लमानों की सभी जातियों को OBC में शामिल करके OBC के आरक्षण में सेंध लगाया है।

May 27, 2024 12:33

Gorakhpur News : चुनाव आते ही धर्म के आधार पर आरक्षण का मुद्दा उठने लगता है। लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं और अब अंतिम चरण का मतदान बाकी है। सभी राजनैतिक पार्टियां लगातार आरक्षण को लेकर इस पर अपनी बात रखती आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपनी चुनावी रैलियों में कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साध रहे हैं और पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगा रहे हैं। 

सीएम का विपक्षी गठबंधन पर निशाना
बीजेपी ने धर्म के नाम पर आरक्षण देने को लेकर विपक्षी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है। इस बीच अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे असंवैधानिक बताया और कहा कि सपा ने अपने घोषणापत्र में मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत की थी।

धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "धर्म के आधार पर आरक्षण असंवैधानिक है। बाबा साहेब अंबेडकर ने भारत की संविधान सभा में इसका विरोध किया था। सबके बावजूद कांग्रेस और INDI गठबंधन के लोगों में मुस्लिम आरक्षण देने की एक होड़ सी लगी है। 2006 में जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी गठित करके कांग्रेस ने OBC का हिस्सा काट कर के मुस्लिमों को देने का प्रयास किया था... कांग्रेस की जब आंध्र-प्रदेश में सरकार थी उन्होंने वहां के OBC आरक्षण को मुस्लमानों को दिया था। " 
  सीएम योगी ने आगे कहा- "कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने मुस्लमानों की सभी जातियों को OBC में शामिल करके OBC के आरक्षण में सेंध लगाया है...2012 और 2014 के घोषणा पत्र में सपा ने मुस्लिमों को आरक्षण देने की वकालत की थी। भाजपा SC, ST और OBC आरक्षण को सुरक्षित रखने के लिए किसी प्रकार के मुस्लिम आरक्षण का विरोध करती है।"

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें