Loksabha Election Result 2024 : बांसगांव लोकसभा सीट पर चौथी बार खिला कमल, कमलेश पासवान 3150 वोटों से जीते

बांसगांव लोकसभा सीट पर चौथी बार खिला कमल, कमलेश पासवान 3150 वोटों से जीते
फ़ाइल फोटो | कमलेश पासवान

Jun 04, 2024 23:07

बांसगांव लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके कमलेश पासवान पर ही भाजपा ने चौथी बार भी भरोसा जाताते हुए उन्हे फिर से बांसागांव में अपना प्रत्याशी घोषित किया था...

Jun 04, 2024 23:07

Gorakhpur News : बांसगांव लोकसभा सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके कमलेश पासवान पर ही भाजपा ने चौथी बार भी भरोसा जाताते हुए उन्हे फिर से बांसागांव में अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इस सीट पर भाजपा और इंडी गठबंधन के बीच मुकाबला देखा जा रहा था। मतगणन के दिन भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने बढ़त बना ली। उन्होने इस सीट से गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी सदल प्रसाद को 3150 वोट के अंतर से हराकर चौथी बार सांसद बने है। 

चौथी बार लगातार जीते कमलेश पासवान
कमलेश पासवान इस सीट से चौथी बार चुनाव लड़े हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी। तब से लेकर 2019 तक उन्होंने यहां हैट्रिक लगाई है। लोकसभा चुनाव 2024 में फिर से बांसगांव सीट से गुलरिया थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी कमलेश पासवान को प्रत्याशी बनाया गया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर उन्होने बांसगांव लोकसभा सीट को भाजपा के खाते में कर दिया। उन्होने इस चुनाव में कुल 428693 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद को 425543 मत मिले है।

कमलेश पासवान ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से किया ग्रेजुएशन
कमलेश पासवान के पिता स्व कमलेश पासवान तीन बार मानीराम क्षेत्र से विधायक रहे हैं। इसके अलावा उनकी माता भी सांसद रह चुकी है। उनके छोटे भाई विमलेश पासवान भी बीजेपी से हाल में विधायक हैं। कमलेश पासवान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंटपॉल स्कूल से पूरी की। उसके बाद उन्होने गोरखपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई करने के बाद उन्होंने व्यापार के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की शुरुआत थी। उनके पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश पासवान अपने समय के बाहुबली नेता माने जाते थे। जो मनीराम क्षेत्र से दो बार निर्दलीय और एक बार सपा के टिकट पर विधायक बन चुके थे। बाद में वह गोरखनाथ मंदिर के बेहद करीबी हो गए।

राजनैतिक सफर की शुरूआत की सपा से
इस दौरान उनके पिता ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। साल 1996 में एक चुनावी जनसभा के दौरान बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई थी। पिता की अचानक मौत के बाद सपा ने उनकी माता सुभावती पासवान को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। चुनाव में उनकी मां विजयी रहीं। इसके बाद कमलेश पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत समाजवादी पार्टी में शामिल होकर की थी, लेकिन बाद में उन्होने बीजेपी का दामन थाम लिया। भाजपा पार्टी ने 2009 में उन्हें बांसगांव लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने बसपा के मजबूत नेता सदल प्रसाद को मात दी और सांसद चुने गए। साल 2014 में भारी विरोध के बावजूद भाजपा ने एक बार फिर से उन पर दांव लगाया और कमलेश को दोबारा सफलता मिली। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी कमलेश पासवान इस सीट से विजयी रहे।

2024 लोकसभा चुनाव परिणाम
प्रत्याशी                            पार्टी                           प्राप्तमत

कमलेश पासवान                भाजपा                         428693
सदल प्रसाद                      कांग्रेस                         425543
रामसमुझ                          बसपा                           64750 

Also Read

महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 Jul 2024 02:07 PM

महाराजगंज Maharajganj News : महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान सोनू विश्वकर्मा पुत्र राम शरन उम्र 25 वर्ष निवासी चेहरी फार्म थाना कोतवाली महराजगंज व जैश मोहम्मद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम परसा मलिक… और पढ़ें