advertisements
advertisements

Deoria News : छत से कपड़े उतारने गई महिला को बंदर ने दिया धक्का, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

छत से कपड़े उतारने गई महिला को बंदर ने दिया धक्का, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
UPT | देवरिया।

Apr 27, 2024 21:46

भटनी के उसका गांव निवासी बृजभान सिंह उर्फ दरोगा गांव में ही आटा-चक्की चलाते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी उषा देवी (45 वर्ष) छत पर गेहूं सूखने को डाली थी। शाम को करीब पांच बजे वह पड़ोस से जा रही बारात में परछावन करने जाने के लिए तैयार हुई।

Apr 27, 2024 21:46

Deoria News : जिले के भटनी इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर की छत से कपड़ा उतारने व गेहूं की रखवाली करने गई महिला को बंदर ने धक्का दे दिया। घायल अवस्था में परिजन उसको देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक महिला के पड़ोस से जा रही बरात का उत्साह भी फीका पड़ गया।

भटनी के उसका गांव निवासी बृजभान सिंह उर्फ दरोगा गांव में ही आटा-चक्की चलाते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी उषा देवी (45 वर्ष) छत पर गेहूं सूखने को डाली थी। शाम को करीब पांच बजे वह पड़ोस से जा रही बारात में परछावन करने जाने के लिए तैयार हुई। तभी उन्होंने छत पर बंदरों को देखा। वह छत पर गेहूं की रखवाली करते हुए सूखने को डाले गए कपड़े उतारने लगी। इसी दौरान एक बंदर ने उनको छत से धक्का दे दिया। इससे वह छत से गिरकर बेहोश हो गई। जानकारी पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने देवरिया स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े नौ बजे उषा देवी का इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के मौत से पति बृजभान सिंह, बेटा विक्रांत और अखिलेश का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छत से बंदर के धक्का देने से महिला की मौत हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
 

Also Read

एटीएस के हाथ लगे अहम सबूत, खुल सकते हैं कई बड़े राज

20 May 2024 08:09 PM

गोरखपुर हनीट्रैप मामला : एटीएस के हाथ लगे अहम सबूत, खुल सकते हैं कई बड़े राज

मर्चेंट कर्मी राम सिंह के मोबाइल फोन से कई धार्मिक स्थल और एयरबेस की फोटो शेयर करने की जानकारियां मिली हैं। अब एटीएस की टीम फॉरेंसिक जांच के साथ आरोपी राम सिंह से रिमांड के दौरान भी इन फोटो के बारे में पूछताछ... और पढ़ें