Deoria News : हज यात्रियों को कमेटी ने जारी की चेतावनी, यात्रा के दौरान करेंगे ये काम तो पुलिस कर लेगी गिरफ्तार

हज यात्रियों को कमेटी ने जारी की चेतावनी, यात्रा के दौरान करेंगे ये काम तो पुलिस कर लेगी गिरफ्तार
UPT | देवरिया।

Apr 05, 2024 17:03

अगर आप भी हज यात्रा की तैयारी में जुटे हैं तो यात्रा के कायदे-कानून पहले ही जान लें। वर्ना छोटी सी गलतियों की भारी सजा भुगतनी पड़ सकती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया है कि ...

Apr 05, 2024 17:03

Deoria News : अगर आप भी हज यात्रा की तैयारी में जुटे हैं तो यात्रा के कायदे-कानून पहले ही जान लें। वर्ना छोटी सी गलतियों की भारी सजा भुगतनी पड़ सकती है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि हज कामेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर-15 द्वारा भारत के महावाणिज्य दूतावास जद्दाह ने हज-2024 के हज यात्रियों के लिए विशेष निर्देश व चेतावनी निर्गत की है।

इन गतिविधियों पर हो सकती है जेल
हज वीजा पर तीर्थ यात्रियों द्वारा किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि करना सख्त वर्जित है। यदि तीर्थ यात्री ऐसे किसी भी गतिविधि करने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें स्थानीय पुलिस द्वारा पकड़ा जा सकता है। मक्का मुकर्रमा एवं मुदीना मुनव्वराह में पवित्र मस्जिदों पर झंडे या किसी भी प्रकार के बैनर फहराना, मस्जिदों के फर्श पर पड़ी दूसरों के वस्तुओं को उठाना, सऊदी सुरक्षा कर्मियों के साथ बहस करना, झगड़ा करना, धरना करना या सऊदी अरब के कानूनों के तहत किसी भी प्रकार की नारेबाजी सख्त वर्जित है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को सऊदी अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है, हिरासत में लिया जा सकता है, यहां तक कि सऊदी अरब की यात्रा पर भारी जुर्माना या स्थायी प्रतिबंध की संभावना के साथ निर्वासित भी किया जा सकता है। 

हज यात्रियों को करें जागरूक
उपर्युक्त गंभीर प्रकृति के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपेक्षा की गई है कि हज-2024 के हज यात्रियों को नवीनतम दिशा-निर्देशों के बारे में जागरुक करें। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण सत्र में भी इनका मुख्य रुप से उल्लेख किया जाए ताकि हज-2024 के तीर्थ यात्रियों के बीच यह बहुमूल्य जानकारी सही ढंग से प्रसारित हो सके। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त दिशा-निर्देशों से संज्ञानित होते हुए अन्य यात्रियों को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। हज ट्रेनर भी प्रशिक्षण सत्र में समस्त हज यात्रियों को पूर्व निर्गत निर्देशों के अतिरिक्त नवीनतम दिशा निर्देशों से भी संज्ञानित कराएं।
 

Also Read

जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 10 अभियुक्त गिरफ्तार, जानें कैसे आए पकड़ में

23 Sep 2024 08:00 PM

कुशीनगर यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 10 अभियुक्त गिरफ्तार, जानें कैसे आए पकड़ में

गिरोह के पास से 4 सुतली बम ,10 देसी तमंचा, 30 जिंदा और 12 फयारशुदा कारतूस बरामद हुए हैं। इनके पास से 13 मोबाइल 26 सिम, 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 एटीएम, 8 लैपटॉप और 2 लक्जरी गाडियां बरामद हुई हैं। और पढ़ें