advertisements
advertisements

संबोधन के चलते नामांकन में हुई देरी : शशांक मणि त्रिपाठी भागकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, आखिरी समय में भरा पर्चा

शशांक मणि त्रिपाठी भागकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, आखिरी समय में भरा पर्चा
UPT | शशांक मणि त्रिपाठी भागकर पहुंचे कलेक्ट्रेट

May 09, 2024 19:54

देवरिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह दौड़ते हुए नामांकन दफ्तर भागते नजर आए हैं...

May 09, 2024 19:54

Deoria News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होने हैं। तीन चरण के चुनाव पूरे हो चुके हैं और चार चरण अभी रहते हैं। इसी दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की अलग-अलग खबरें आ रही हैं। देवरिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह दौड़ते हुए नामांकन दफ्तर भागते नजर आए हैं। नामांकन का समय खत्म होने वाला था इसलिए दौड़ते हुए नजर आए।

सभा के दौरान हुई देर
दरअसल, भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी नामांकन से पहले चुनावी जनसभा में पहुंचे थे। सभा को संबोधित करने में काफी समय लग गया। नामांकन का समय खत्म होने वाला था और वह दफ्तर नहीं पहुंचे थे। इस दौरान आखिरी 10 मिनट पहले वह भागते-भागते कार्यालय पहुंचे। शशांक मणि त्रिपाठी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष समेत जिले के कई भाजपा नेताओं ने दौड़ लगा दी। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से थोड़ी धक्का-मुक्की भी हो गई। मगर वह समय से पहले नामांकन दफ्तर में पहुंचने में कामयाब रहे। भाजपा प्रत्याशी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और काफिले के साथ 2.42 बजे कचहरी चौराहे पर पहुंचे और दौड़ते हुए नामांकन कक्ष तक पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल किए। शशांक मणि त्रिपाठी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बसपा ने उतारा यह प्रत्याशी
बता दें कि देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा ने जहां शशांक मणि त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वही बहुजन समाज पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चौदहवीं सूची जारी की है, जिसमें कुशीनगर से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से संदेह यादव का नाम शामिल है। यह घोषणा पार्टी के चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके माध्यम से पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में तैयार किया है। बसपा ने यहां से संदेश यादव को उतारकर कांग्रेस-सपा गठबंधन उम्मीदवार के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। दरअसल देवरिया में यादव अच्छी संख्या में हैं और संदेश यादव के पिता जो कि पूर्व विधायक रह चुके हैं, उनकी यादव वोट बैंक पर अच्छी पकड़ हैं।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : बसपा ने जारी की चौदहवीं सूची, जानिए किसे कहां से मिली टिकट

Also Read

एटीएस के हाथ लगे अहम सबूत, खुल सकते हैं कई बड़े राज

20 May 2024 08:09 PM

गोरखपुर हनीट्रैप मामला : एटीएस के हाथ लगे अहम सबूत, खुल सकते हैं कई बड़े राज

मर्चेंट कर्मी राम सिंह के मोबाइल फोन से कई धार्मिक स्थल और एयरबेस की फोटो शेयर करने की जानकारियां मिली हैं। अब एटीएस की टीम फॉरेंसिक जांच के साथ आरोपी राम सिंह से रिमांड के दौरान भी इन फोटो के बारे में पूछताछ... और पढ़ें