Deoria News : पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Aug 24, 2024 19:45

जिले के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार हमरहियों के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुतावर मोड़ से एक संदिग्ध व्यक्ती को देखकर पास बुलाया, तो वह भागने लगा...

Aug 24, 2024 19:45

Deoria News : यूपी के देवरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 6 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुक़दमा दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

6.350 किलोग्राम गांजा बरामद 
जिले के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार हमराहियों के साथ शनिवार को क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुतावर मोड़ से एक संदिग्ध व्यक्ती को देखकर पास बुलाया, तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके थैले से पुलिस ने 6.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया। 

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पूछताछ में तस्कर की पहचान विक्की गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी कस्बा मीरगंज थाना मीरगंज जिला गोपालगंज (बिहार) बताया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी चोरडीह गांव में एक मकान के सामने से दिलीप साहनी पुत्र दरोगा साहनी निवासी लच्छावर थाना थावे जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी भीम कुमार गौतम ने बताया कि लार पुलिस ने गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध थाना लार पर सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Also Read

 उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

18 Sep 2024 07:20 PM

गोरखपुर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा : उत्तर भारत में पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र, सीएम योगी रामगढ़ताल में करेंगे उद्घाटन

गोरखपुर का प्रसिद्ध रामगढ़ताल अब और भी आकर्षक बनने जा रहा है। इस ताल में उत्तर भारत के पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण पूरा हो चुका है, और इसका उद्घाटन 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से किया जाएगा। और पढ़ें