Deoria News : हेल्थ कैंप में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टर ने बच्चों को फास्टफूड से दूर रहने की दी सलाह 

हेल्थ कैंप में बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, डॉक्टर ने बच्चों को फास्टफूड से दूर रहने की दी सलाह 
UPT | हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।

Apr 02, 2024 11:38

डॉक्टर ने बच्चों के माता-पिता से उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड न खिलाकर अधिक से अधिक घर का भोजन देने को कहा। 

Apr 02, 2024 11:38

Deoria News : शहर के रामगुलामटोला स्थित स्प्रिंगडेल स्कूल में हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान नौनिहालों का राममनोहर लोहिया अस्पताल के पूर्व सीनियर रेजिडेंट मुख्य अतिथि डॉ. एमएसएम एएम त्रिपाठी ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से उनकी सेहत का ख्याल रखने के लिए उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड न खिलाकर अधिक से अधिक घर का भोजन देने को कहा। 

विद्यालय के चेयरमैन बद्री नारायण दूबे ने अभिभावकों से चिकित्सक द्वारा बताई गई बातों पर अमल करने को कहा।  इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रकृति, अदिति अंशिका, सृष्टि, सागर, कार्तिक, नबी, आराध्या, संगम, मानवी, कृष्णा, अभिषेक ने विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाया था। जिसे मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया। इस दौरान प्रबंधक शैलेन्द्र तिवारी व प्रिंसिपल सुमन तिवारी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रधानाचार्य तिवारी ने मुख्य अतिथि डॉ. एएम त्रिपाठी को मोमेंटम देकर स्वागत किया। प्रबंधक ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य सौरभ यादव, प्रभात शुक्ला, श्वेता मद्देशिया, शीला चौहान, प्रीति चौहान, आदर्श तिवारी, सुधा दूबे, प्रिया खरवार, रोशन खातून आदि मौजूद रहीं।
 

Also Read

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दिए सख्त निर्देश, खलल डालने वालों की होगी पहचान

24 Sep 2024 06:55 PM

गोरखपुर त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए हुई बैठक : एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दिए सख्त निर्देश, खलल डालने वालों की होगी पहचान

गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए आदेश दिए। और पढ़ें