सांसद ने रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का लिया जायजा : परिसर में सफाई रखने और यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश

परिसर में सफाई रखने और यात्री सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश
UPT | देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का दौरा करते सांसद शशांक मणि।

Aug 19, 2024 02:22

सांसद शशांक मणि ने स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों की योजनाओं का नक्शा देखा और स्टेशन सीमा में स्थित समपार फाटकों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक को निर्देश दिया…

Aug 19, 2024 02:22

Deoria News : उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया से खबर है कि सदर सांसद शशांक मणि ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनीत कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात की और स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। यह पुनर्विकास कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे हैं, जो स्थानीय यात्रियों की भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं। 

पुनर्विकास से संबंधित सभी कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया 
सांसद शशांक मणि ने स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों की योजनाओं का नक्शा देखा और स्टेशन सीमा में स्थित समपार फाटकों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक को निर्देश दिया कि पुनर्विकास से संबंधित सभी कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही,उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और विशेष रूप से साफ-सफाई की उच्चतम व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।

देवरिया स्टेशन परिसर में सजावटी पौधों का रोपण भी किया
इस अवसर पर सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ देवरिया स्टेशन परिसर में सजावटी पौधों का रोपण भी किया। इस दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ऋषि श्रीवास्तव, उप मुख्य इंजीनियर आई.सी. सुभाष, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य रेलवे कर्मचारी और भाजपा नेता भी उपस्थित थे। 

Also Read

महायोगी गोरखनाथ विवि के चार कैडेट्स रिपब्लिक डे कैंप में चयनित

17 Sep 2024 04:56 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : महायोगी गोरखनाथ विवि के चार कैडेट्स रिपब्लिक डे कैंप में चयनित

खबर गोरखपुर से है जहां महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 102 यूपी बटालियन के चार एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर सागर जायसवाल... और पढ़ें