Mysterious Death : देवरिया में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर थे गहरे चोट के निशान

देवरिया में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर थे गहरे चोट के निशान
UPT | आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

Jul 28, 2024 12:13

देवरिया के लार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Jul 28, 2024 12:13

Deoria News : देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। शनिवार की सुबह, ग्राम भुरुसडी के निवासी राहुल कुमार का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव को फेंका गया है।

शुक्रवार से लापता था युवक
राहुल कुमार शुक्रवार से लापता था और उसका शव गांव से कुछ दूरी पर पाया गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव देखते ही फूटा गुस्सा
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हुई। ग्रामीण लार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हत्या का मुकदमा दर्ज
परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस दबाव के चलते, पुलिस ने आखिरकार एक स्थानीय पेट्रोल पंप के मैनेजर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने मीडिया को बताया, "हमने पेट्रोल पंप मैनेजर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अब परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए घर चले गए हैं।"

परिवार ने न्याय की गुहार लगाई
इस बीच, राहुल कुमार के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनके बेटे की निर्मम हत्या के पीछे कोई गहरा राज छिपा हो सकता है, जिसका खुलासा होना बहुत जरूरी है। 

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें