संकल्प यात्रा : सदर सांसद बोले-भाजपा सरकार में किसान खुशहाल, महिलाओं को मिल रहा सम्मान

सदर सांसद बोले-भाजपा सरकार में किसान खुशहाल, महिलाओं को मिल रहा सम्मान
Uttar Pradesh Times | कार्यक्रम में सदर सांसद ने सभी को योजनाओं की जानकारी दी।

Jan 09, 2024 18:25

सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रत्येक परिवारों तक पहुंचना हम सब की जिम्मेदारी है। सरकार इसके लिए कटिबद्ध है। बिना भेदभाव के भाजपा की सरकार में आज किसान खुशहाल हैं। महिलाओं को मान सम्मान मिल रहा है।

Jan 09, 2024 18:25

Deoria news (बैकुंठनाथ शुक्ल):  विकासखंड पथरदेवा के देवघाट और रामपुर कारखाना के मल्लघोट बिरैचा में मंगलवार को संकल्प यात्रा पहुंची। यात्रा का पहुंचने पर समस्त ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सदर सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी रहे।

सभी को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलन कर  किया गया। इस दौरान सभी ग्रामवासियों ने वैन पर प्रसारित केन्द्र की योजनाओं एवं संवाद कार्यक्रम को देखा। मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रत्येक परिवारों तक पहुंचना हम सब की जिम्मेदारी है। सरकार इसके लिए कटिबद्ध है। बिना भेदभाव के भाजपा की सरकार में आज किसान खुशहाल हैं। महिलाओं को मान सम्मान मिल रहा है। पहले अपना देश विपन्नता की श्रेणी में था आज अपना देश संपन्नता की श्रेणी में है।

50 हजार गांवों तक पहुंच चुकी है संकल्प यात्रा
सदर सांसद ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य से देश भर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस यात्रा के जरिए लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसमें खासतौर पर उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य केंद्रीय योजनाएं शामिल हैं। कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। इसलिए मोदी की गारंटी की ये गाड़ी गांव-गांव जा रही है। उत्तर प्रदेश के लगभग 50 हजार गांव तक यह यात्रा पहुंच चुकी है। विकसित भारत के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान, गांव, गरीब, किसान महिलाओं का सम्मान पार्टी की विशेषता है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के पास पहुंचना है, इसी संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली वैन पूरे देश में चलाई जा रही है। इसका आप सभी क्षेत्रवासी लाभ अवश्य उठाएं और इसका ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें जिससे अन्य लोग भी लाभ ले सकें। 
 

Also Read

ठेले पर बिक रही आइसक्रीम और कुल्फी की हुई जांच, सैंपल लैब

6 Oct 2024 11:30 AM

गोरखपुर गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई : ठेले पर बिक रही आइसक्रीम और कुल्फी की हुई जांच, सैंपल लैब

गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक अभियान चलाया है। सड़क किनारे ठेलों पर बिक रही कुल्फी और आइसक्रीम के नमूने एकत्र कर विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। और पढ़ें