advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव : शशांक मणि को टिकट देकर शीर्ष नेतृत्व ने किया भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान  

शशांक मणि को टिकट देकर शीर्ष नेतृत्व ने किया भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान  
UPT | भाजपा कार्यकर्ता खुशी मनाते हुए।

Apr 16, 2024 21:25

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि युवा चेहरे पर विश्वास जताकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा है। देवरिया की जनता टिकट वितरण से पूरी तरह खुश एवं संतुष्ट है।

Apr 16, 2024 21:25

Deoria News (बैकुंठनाथ शुक्ल) : भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से शशांक मणि को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जताई।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि युवा चेहरे पर विश्वास जताकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा है। देवरिया की जनता टिकट वितरण से पूरी तरह खुश एवं संतुष्ट है और इस बार फिर भाजपा को जिताकर जनता केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोगी बनेगी। भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह आजाद ने कहा कि आम कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि पार्टी का काम ईमानदारी से करने पर परिणाम अच्छा ही मिलता है।

भाजपा नेता रामदास मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और इसका प्रत्येक निर्णय कार्यकर्ता हित मे होता है।इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर अम्बिकेश पांडेय, सोनू सिंह, रत्नेश्वर गर्ग, विजेंद्र चौहान, सुभाष कुमार, दीपक जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
 

Also Read

एटीएस के हाथ लगे अहम सबूत, खुल सकते हैं कई बड़े राज

20 May 2024 08:09 PM

गोरखपुर हनीट्रैप मामला : एटीएस के हाथ लगे अहम सबूत, खुल सकते हैं कई बड़े राज

मर्चेंट कर्मी राम सिंह के मोबाइल फोन से कई धार्मिक स्थल और एयरबेस की फोटो शेयर करने की जानकारियां मिली हैं। अब एटीएस की टीम फॉरेंसिक जांच के साथ आरोपी राम सिंह से रिमांड के दौरान भी इन फोटो के बारे में पूछताछ... और पढ़ें