Deoria News : कर्मचारियों के देयकों का हुआ भुगतान तो ईओ और नपा अध्यक्ष का किया खूब सम्मान

कर्मचारियों के देयकों का हुआ भुगतान तो ईओ और नपा अध्यक्ष का किया खूब सम्मान
UPT | सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Feb 16, 2024 23:21

स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ जनपद इकाई नगर पालिका परिषद की ओर से सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, निवर्तमान अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह व वर्तमान अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला को सम्मानित किया।

Feb 16, 2024 23:21

Deoria News (बैकुंठ नाथ शुक्ल) : स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ जनपद इकाई नगर पालिका परिषद की ओर से सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, निवर्तमान अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह व वर्तमान अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला को सम्मानित किया। 

सेवानिवृत्त व कार्यरत कर्मियों के समस्त देयकों के भुगतान के लिए कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी का आभार जताया। पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि निवर्तमान अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह के विगत तीन वर्षों का कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। उन्होने अपने सुझबुझ व दूरदर्शिता से सेवानिवृत्त व कार्यस्त कर्मियों के समस्त देयकों का भुगतान सम्भव किया। निवर्तमान अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने कहा कि नगर पालिका परिषद देवरिया मे मेरा स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। पालिका कर्मियों की दक्षता व कार्यकुशलता की वजह से हर एक क्षेत्र में पालिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 

कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव, श्रद्धानन्द, काशीनाथ पांडेय, हृदयशंकर श्रीवास्तव, राकेश गौड़, देवेन्द्र सिंह, जगदीश मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा,  रामचन्द्र सैनी, विनोद सिंह, शमीम अहमद आदि मौजूद।

 

Also Read

आकाशीय बिजली गिरने से भाई की मौत, बहन घायल

7 Jul 2024 07:30 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : आकाशीय बिजली गिरने से भाई की मौत, बहन घायल

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के चिलवा निवासी अश्वनी पाल पुत्र नरेन्द्र पाल (उम्र 15 वर्ष) के ऊपर आकाशीय... और पढ़ें