Gorakhpur News : लेखपाल के हमलावर को गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

लेखपाल के हमलावर को गीडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 15, 2024 13:54

गोरखपुर के सदर तहसील के लेखपाल धर्मेंद्र सिंह पर हमला करने वाले आरोपी आतिफ को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को लेखपाल संघ ने आम बैठक कर निर्णय लिया था कि अगर गीडा पुलिस ...

Aug 15, 2024 13:54

Gorakhpur News : गोरखपुर के सदर तहसील के लेखपाल धर्मेंद्र सिंह पर हमला करने वाले आरोपी आतिफ को गीडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को लेखपाल संघ ने आम बैठक कर निर्णय लिया था कि अगर गीडा पुलिस लेखपाल के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार नहीं करती है तो 16 अगस्त से कार्य बहिष्कार कर धरना देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने गीडा पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। गीडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरैया निवासी आतिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लेखपालों के सम्मान की रक्षा
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सदर तहसील लेखपाल संघ ने कहा कि गीडा पुलिस को जल्द से जल्द बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि लेखपालों के सम्मान की पूरी तरह से रक्षा हो सके। लेखपाल संघ ने कहा कि वैसे तो आम सभा की बैठक के बाद गीडा पुलिस ने जिस तरह तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त आतिफ को गिरफ्तार किया वैसे ही अभियोग पंजीकृत होने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया होता तो आम सभा की बैठक करने की जरूरत नहीं पड़ती। बहरहाल गीडा पुलिस ने देर से ही सही अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अभियुक्त आतिफ को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया।

Also Read

घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

19 Sep 2024 12:22 PM

गोरखपुर गोरखपुर में बाढ़ का कहर : घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

गोरखपुर के खजनी तहसील में घाघरा नदी एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बेलघाट क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। और पढ़ें