कर्ज माफी की आस में गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं महिलाएं : जाकर देखा तो यह था मामला, पुलिस ने समझाकर भेजा वापस

जाकर देखा तो यह था मामला, पुलिस ने समझाकर भेजा वापस
UPT | गोरखनाथ मंदिर के गेट पर महिलाओं की भीड़।

Oct 14, 2024 19:36

कर्ज माफी की अफवाह के चलते सोमवार को कैंपियरगंज और महराजगंज के निचलौल और फरेंदा क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गोरखनाथ मंदिर पहुंच गईं...

Oct 14, 2024 19:36

 Gorakhpur News : कर्ज माफी की अफवाह के चलते सोमवार को कैंपियरगंज और महराजगंज के निचलौल और फरेंदा क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गोरखनाथ मंदिर पहुंच गईं। महिलाएं यह मानकर आई थीं कि सरकार ने कर्ज माफ करने का फैसला लिया है और वे अपने कर्ज माफ कराने के लिए फार्म भरवाने आई थीं।

गांव में दी गई थी कर्ज माफी की सूचना
महिलाओ का कहना था की उनके गांवो में सूचना दी गई थी कि कर्ज माफ हो रहा है। इसके चलते वे मंदिर पहुंचीं, लेकिन जब वह वहां पहुंची तो पुलिस ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हैं। महिलाओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी उनका कर्ज माफ हो जाएगा, लेकिन यहां आकर देखा कि यह हकीकत नहीं अफवाह थी। 



मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जाने की जिद पर अड़ी महिलाएं
महिलाओं का कहना था कि उन्होंने विभिन्न फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लिया है और अगर कर्ज माफ हो रहा है तो उन्हें इसका लाभ मिलना चाहिए। वे गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय जाने की जिद पर अड़ी रहीं, लेकिन गोरखनाथ पुलिस ने महिलाओं को मंदिर के गेट पर ही रोक दिया और उन्हें समझाने की कोशिश की कि ऐसी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने महिलाएं को बताया कि कर्ज माफी की कोई योजना लागू नहीं हुई है।

सीओ ने ऐसे संभाला मामला
महिलाओं को वापस भेजने के लिए सीओ गोरखनाथ ने स्थिति को संभालते हुए फाइनेंस कंपनी के एक अधिकारी से बात की। इसके बाद महिलाओं को बताया गया कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए उचित मंच उपलब्ध है। तब जाकर महिलाएं शांत हुईं और वापस घर लौट गईं।

Also Read