Gorakhpur News : कई राज्यों की पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई राज्यों की पुलिस को चकमा देने वाले अपराधी को गोरखपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
UPT | आरोपी गिरफ्तार

Aug 27, 2024 00:24

खबर गोरखपुर से है जहां कई राज्यों के पुलिस को चकमा देने वाले शातिर अपराधी को तिवारीपुर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर डोमिनगढ़ से गिरफ्तार...

Aug 27, 2024 00:24

Gorakhpur News : खबर गोरखपुर से है जहां कई राज्यों के पुलिस को चकमा देने वाले शातिर अपराधी को तिवारीपुर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर डोमिनगढ़ से गिरफ्तार किया है। निरंतर 5 महीने से गोवा दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस की आंखों की किरकिरी बने शातिर ढंग का ठग और अपराधी नूर मोहम्मद को तिवारीपुर थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस ने नूर मोहम्मद को किया गिरफ्तार
आपको बता दें, नूर मोहम्मद के ऊपर एक बार पहले लखनऊ में गैंगस्टर का मामला चल चुका है। वह गोरखपुर जिले में तकरीबन एक करोड़ 60 लाख रुपए के हेराफेरी का मास्टरमाइंड माना जा रहा था। जिसके पीछे गोरखपुर की एसओजी और पुलिस की टीम लगी हुई थी। अंततः तिवारीपुर थाने के उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी को सफलता मिली। उन्होंने नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।

इस पूरे गिरफ्तारी में अभी हाल ही में थाना प्रभारी बनाई गई। महिला प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह और उनकी टीम का काफी बड़ा योगदान माना जा रहा है।

Also Read

घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

19 Sep 2024 12:22 PM

गोरखपुर गोरखपुर में बाढ़ का कहर : घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

गोरखपुर के खजनी तहसील में घाघरा नदी एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बेलघाट क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। और पढ़ें