Gorakhpur News : डर दिखाकर 50 लाख हड़पने वाला सस्पेंड चौकी इंचार्ज अरेस्ट, साथी भी सलाखों के... 

डर दिखाकर 50 लाख हड़पने वाला सस्पेंड चौकी इंचार्ज अरेस्ट, साथी भी सलाखों के... 
UPT | गोरखपुर में दरोगा गिरफ्तार।

Apr 10, 2024 11:46

वाहन चेकिंग के दौरान मिले 50 लाख रुपए हड़पने का आरोप सही पाए जाने के बाद बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से 44 लख रुपए पुलिस ने बरामद...

Apr 10, 2024 11:46

Short Highlights
  • एसएसपी की जांच में आरोपी दरोगा के घर से बरामद हुए 44 लाख रुपये।
  • बेनीगंज के लाला टोली के रहने वाले नवीन श्रीवास्तव की शिकायत पर दरोगा समेत दो गिरफ्तार
Gorakhpur News : वाहन चेकिंग के दौरान मिले 50 लाख रुपए हड़पने का आरोप सही पाए जाने के बाद बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से 44 लख रुपए पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। सूत्र बताते हैं कि शेष छह लाख रुपए उन्हीं लोगों के पास हैं। SSP ने एसपी सिटी को जांच सौंप थी, जिसमें पुलिस को ये कामयाबी मिली है। उधर, व्यापारी के रुपए को लेकर भी जांच शुरू हो गई है। व्यापारी अपनी रकम बता रहा है, लेकिन पुलिस के पास हवाला का पैसा होने की शिकायत मिली है। इसे भी ध्यान में रखकर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। एसपी ने बताया ​कि गिरफ्तार चौकी इंचार्ज और उसके साथी के पास से 44 लाख रुपए मिले हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये है पूरा मामला
बेनीगंज के लाला टोली निवासी नवीन श्रीवास्तव ने खुद को व्यापारी बताया है। नवीन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बेनीगंज चौकी इंचार्ज आलोक सिंह ने उसके 50 लाख रुपए हड़प लिए। मामला जब एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर की संज्ञान में आया तो उन्होंने एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई को जांच सौंप दी। 

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य माध्यमों से अपनी जांच में रुपए हड़पने की घटना को सही पाया। पुलिस ने इसके बाद चौकी इंचार्ज और उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर 44 लाख रुपए बरामद कर लिए। नवीन श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली थाने में चौकी इंचार्ज आलोक सिंह और उसके साथी प्रिंस श्रीवास्तव तथा अन्य तीन अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने आरोपी दारोगा और उसके साथी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पूरा पैसा मेरा
बेनीगंज के लाला टोली के रहने वाले नवीन श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि पूरा का पूरा पैसा उसका है। नवीन ने कहा कि मैं एक व्यापारी हूं और व्यापार के सिलसिले में रोज रुपए का कलेक्शन करके देर शाम घर आता हूं। फिर अगले दिन रुपए बैंक में जमा कर देता हूं। इसी तरह 3 अप्रैल को मैं अपने भाई गगन कुमार के साथ रुपयों का कलेक्शन कर घर लौट रहा था। भाई बाइक चला रहा था। मैं 50 लाख रुपयों से भरा थैला पकड़े हुए था। हम लोग जैसे ही चरनलाल चौराहे से बेनीगंज चौराहे की तरफ सुबह 6:00 बजे बाइक से जा रहे थे। बेनीगंज चौकी के पास पहुंचे तो वहां वर्दी पहने बेनीगंज चौकी प्रभारी आलोक सिंह और उनके साथ तीन चार अन्य लोग सादे कपड़े में खड़े थे। दरोगा ने हमें रुकने का इशारा किया। इसके बाद भाई ने बाइक रोक दी। पुलिस ने पूछा की थैले में क्या है, मैंने बताया कि थैले में 50 लाख रुपए हैं। यह जानकर दरोगा और उनके साथी एक दूसरे को देखकर इशारे करने लगे। तभी मैंने दरोगा के साथ खड़े एक व्यक्ति को पहचान लिया। वह राजेंद्र नगर निवासी प्रिंस श्रीवास्तव था, जिससे मैं पहले भी मिल चुका हूं। दरोगा ने हमें डराते हुए कहा कि चुनाव के समय इतना पैसा लेकर चलने की अनुमति नहीं है। इतना पैसा लेकर कहां जा रहे हो। जरूर यह पैसा चोरी या लूट का है। तुम लोग व्यापारी नहीं हो। यह कहते हुए दरोगा ने रुपयों से भरा बैग ले लिया। उन्होंने हमें जेल भेजने का भय दिखाकर बैग अपने पास रख लिया। इसके बाद हम बुरी तरह से डर गए और गिड़गिड़ाने लगे। मैं और मेरा भाई बुरी तरह से डर गए थे। तब दरोगा ने प्रिंस के कहने पर हम लोगों को छोड़ दिया और कहा कि रुपये किसके हैं, इसकी जांच करुंगा। 

डर के मारे 2 दिन तक नहीं की शिकायत
नवीन ने बताया कि दरोगा की धमकी के बाद हम डर गए थे। इसीलिए हमने दो दिनों तक शिकायत नहीं दर्ज कराई। हम तनाव में रहने लगे। फिर जब पूरी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने हमारा हौसला बढ़ाया और इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की गई।

इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में चौकी इंचार्ज आलोक सिंह और उसके साथियों के खिलाफ धारा 379, 406, 420, 506 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Also Read

मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

8 Jul 2024 12:43 PM

महाराजगंज Maharajganj News : मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में सोमवार की सुबह घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी... और पढ़ें