उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला द्वारा पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने का खुलासा हुआ है। बिहार की रहने वाली यह महिला पिछले कई महीनों से बेधड़क होकर वसूली कर रही थी।
चौक-चौराहों पर अवैध वसूली करती थी दरोगा : पुलिस पहुंची तो खुल गई सारी पोल, किए चौंकाने वाले खुलासे
Jul 11, 2024 01:17
Jul 11, 2024 01:17
जानिए क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि बिहार की रहने वाली एक महिला पिछले कई महीनों से बेधड़क होकर वसूली करती थी। नागरिकों की निशानदेही पर जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने कई राज उगले। महिला का कहना है कि पुलिस को देख लोग आसानी से पैसे दे देते हैं, इसीलिए मैंने भी वर्दी धारण कर वसूली के बारे में सोचा।
ऐसे खुली पोल
गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज चौराहे के आस-पास पिछले कई दिनों से पुलिस की वर्दी पहने एक महिला आने-जाने वाले लोगों और वाहनों से वसूली करती थी। लोग महिला को दरोगा समझकर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। महिला ज्यादातर शहर के चौराहों को छोड़कर छोटे-मोटे चौराहों और ग्रामीण क्षेत्रों में अपना शिकार ढूंढती थी। लेकिन गलती से सोमवार को वह सरहरी चौकी के पास स्थित महाराजगंज चौराहे पर पहुंच गई। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत सरहरी चौकी पर की तो चौकी इंचार्ज अपने साथियों के साथ महाराजगंज चौराहे पहुंचे। महिला उन्हें देखकर वहां से खिसकने लगी। चौकी इंचार्ज ने उसे रोका और पूछताछ करते हुए उसका आई कार्ड और तैनाती के बारे में पूछा तो महिला साफ जवाब नहीं दे पाई।
महिला ने किए कई खुलासे
सख्ती से पूछताछ में पता चला कि महिला बिहार की रहने वाली है और कुशीनगर में उसका मायका है। महिला ने अपना नाम रेखा तिवारी बताया। पुलिस की वर्दी उसे कहां से मिली, इस बारे में भी वह कुछ नहीं बता पाई। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला वर्दी में आसपास के कई चौराहों पर, जहां से ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोग गुजरते थे, वैसी जगह पर ही लोगों से वसूली करती थी। उसका कहना है कि पुलिस वालों को लोग आसानी से पैसे दे देते थे, यही सोचकर मैंने भी पुलिस की वर्दी धारण कर वसूली शुरू कर दी। इस पूरे मामले पर एसपी सिटी कृष्णा कुमार बिश्नोई ने बताया, 'महिला की शिकायत पुलिस के पास आई थी। मामले की जांच की गई और महिला फर्जी पाई गई। वह पिछले 6 महीने से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घूम रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।'
Also Read
23 Oct 2024 02:39 PM
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल परिसर में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान एवं इंटरेस्ट आर्ट एग्जिबिशन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय किसान एक्सपो-2024 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। और पढ़ें