Gorakhpur News : साइबर अपराध का बढ़ता जाल पुलिस के लिए बना चुनौती, हर दिन दर्ज की जा रही 20 से अधिक शिकायतें

साइबर अपराध का बढ़ता जाल पुलिस के लिए बना चुनौती, हर दिन दर्ज की जा रही 20 से अधिक शिकायतें
UPT | साइबर अपराध का बढ़ता जाल

Jul 26, 2024 13:35

पिछले कुछ वर्षों में, गोरखपुर में साइबर ठगी के मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है। हर दिन, साइबर सेल और स्थानीय थानों में लगभग 20 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। यह आंकड़ा चिंताजनक है और इस...

Jul 26, 2024 13:35

Gorakhpur News :  गोरखपुर में साइबर ठगी के पीड़ितों की भरमार है। हर दिन साइबर सेल से लेकर थानों में 20 से अधिक शिकायतें पहुंच रही है। निस्तारण न के बराबर है। कुछ छोटे मामलों में पीड़ितों के रुपये वापस हुए लेकिन जब भी बड़े मामलों में पुलिस ने हाथ डाला वह फैल रहे। अगर सजा दिलाने के मामलों को देखा जाए तो यह आंकड़ा भी शून्य है। वर्ष 2020 में खुले साइबर थाने से अभी तक किसी भी अपराधी को सजा नहीं मिली है। यद्यपि वर्ष 2021 में दर्ज कुछ मामले कोर्ट में है लेकिन अभी ट्रायल पर चल रहे हैं।

कोर्ट में पुख्ता सबूत नहीं दे पाने से सभी आरोपित छूट गए
ऑनलाइन बैंकिंग सेवा बढ़ने के साथ ही साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं। पीड़ित साइबर सेल और थानों में शिकायत कर कुछ माह तक चक्कर लगा पर्दाफाश का इंतजार करते-करते घर बैठ जा रहे हैं। छह माह पहले तक रेंज स्तर पर काम कर रहे साइबर थाने में 2021 में शिकायतों की संख्या 700 के करीब रही। लेकिन वर्ष 2022 में रेंज के जिलों से 1200 लोगों ने साइबर अपराध के मामले में थाने पर और ऑनलाइन वेबसाइट के मध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई, इसमें से छह मामलों का निस्तारण कर पुलिस ने नौ आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। हालांकि पुख्ता सबूत कोर्ट में नहीं दे पाने से सभी आरोपित छूट गए।

अभी तक किसी मामले का पर्दाफाश नहीं हो सका
इसके अलावा ऑनलाइन ठगी के शिकायतों में 130 पीड़ितों का 79 लाख 71 हजार रुपये वापस कराया। वर्ष 2023 में शिकायतों की संख्या बढ़कर 1500 तक पहुंच गई। अब साइबर थाने में दर्ज हो रहा ठगी का मुकदमा छह माह पहले तक साइबर थाना रेंज के सभी जिलों के मामले देखता था। इस दौरान पांच लाख से अधिक की ठगी पर ही मुकदमा दर्ज होता था। लेकिन इस समय छोटे-बड़े सभी तरह के साइबर अपराध के मामले का केस साइबर थाने में दर्ज हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार साइबर थाने में अब तक 80 और जिले के अन्य थानों से आए 15 मामले में केस दर्ज कर जांच चल रही है। हालांकि अभी तक किसी मामले का पर्दाफाश नहीं हो सका है।

साक्ष्य जुटाकर सजा दिलाने का काम कर रही पुलिस
एसपी अपराध सुधीर जायसवाल ने बताया कि साइबर अपराधियों को सजा दिलाने में पुलिस तत्परता से लगी है। साक्ष्य जुटाकर सजा दिलाने का काम पुलिस कर रही है। जो जमानत पर बाहर आए हैं, उन्हें भी सजा दिलाई जाएगी। साइबर अपराध में कमी आए इसके लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है।

Also Read

घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

19 Sep 2024 12:22 PM

गोरखपुर गोरखपुर में बाढ़ का कहर : घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर, दर्जनों गांव प्रभावित, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

गोरखपुर के खजनी तहसील में घाघरा नदी एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रही है। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप बेलघाट क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। और पढ़ें