सऊदी अरब कमाने गए कुशीनगर के युवक की संदिग्ध मौत : परिजनों ने भारत सरकार से शव लाने की गुहार लगाई

परिजनों ने भारत सरकार से शव लाने की गुहार लगाई
UPT | कुशीनगर की खबर

Oct 21, 2024 12:04

नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी पुरन छपरा गांव के 35 वर्षीय छोटेलाल की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। लगभग एक वर्ष पूर्व काम की तलाश में छोटेलाल सऊदी अरब के उनौजा बुरैदा शहर गए थे। वहां वह एक निजी कंपनी में मजदूर के रूप में कार्यरत थे...

Oct 21, 2024 12:04

kushinagar News : कुशीनगर के नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी पुरन छपरा निवासी युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने भारत सरकार से शव मंगाने की गुहार लगाई है।
 
गांव के 35 वर्षीय छोटेलाल एक साल पहले सऊदी अरब के उनौजा बुरैदा शहर गए थे। वहां एक निजी कंपनी में मजदूरी करते थे। घटना वाले दिन वह काम के बाद अपने कमरे में आए। रात में पास में रहने वाले और उनके साथ काम करने वाले भारतीयों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब वे उनके कमरे में गए तो देखा कि उनका शव बिस्तर पर पड़ा था। उनके साथियों ने इसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। कंपनी ने युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी। यह सुनते ही उसकी पत्नी सुधा और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Also Read

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के सख्त कार्रवाई होगी, पुलिस ने की गश्त 

21 Oct 2024 07:31 PM