Maharajganj News : कार की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला घायल, जानें कैसे हुआ हादसा

कार की चपेट में आने से युवक की मौत, महिला घायल, जानें कैसे हुआ हादसा
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 09, 2024 15:52

नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैराटी निवासी विनोद कुमार, गांधी चौक के निकट स्थित एक शोरूम पर बाइक मिस्त्री का काम करते थे। वह कुछ काम से खनुआ तिराहा की तरफ पैदल गए हुए थे, जहां से वह वापस लौट रहे थे। इसी तरह कस्बे के...

Sep 09, 2024 15:52

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज जिले से है, जहां नौतनवा थाने के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला चोटिल हो गई। घायल महिला को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला एवं मृतक के स्वजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नौतनवा पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैराटी निवासी विनोद कुमार, गांधी चौक के निकट स्थित एक शोरूम पर बाइक मिस्त्री का काम करते थे। वह कुछ काम से खनुआ तिराहा की तरफ पैदल गए हुए थे, जहां से वह वापस लौट रहे थे। इसी तरह कस्बे के विष्णुपुरी नगर वार्ड की निवासी अनीता यादव अपने घर से किराने की दुकान पर सामान लेने के लिए आ रही थीं। अभी दोनों व्यक्ति थाने के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। 

कार्रवाई में जुटी पुलिस
इस घटना में विनोद कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि अनीता यादव को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें