Maharajganj News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा 

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा 
UPT | दौरा करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Jul 11, 2024 21:08

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरूवार को  महराजगंज जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से बांधों की स्थिति एवं बाढ़ राहत की तैयारी की जानकारी ली...

Jul 11, 2024 21:08

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरूवार को  महराजगंज जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से बांधों की स्थिति एवं बाढ़ राहत की तैयारी की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने सदर तहसील के चेहरी स्थित रोहिन नदी पर बनाए गए बांध एवं नौतनवा तहसील के क्षेत्र के महाव नाले पर बने तटबंन्धों का निरीक्षण किया और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों से संभावित बाढ़ को देखते हुए सतर्क रहने के एवं बाढ़ से बचाव व राहत के लिए तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए।

सरकार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क
कृषि मंत्री ने कहा कि नेपाल से बहकर आने वाली नदियों से एकाएक पानी छोड़े जाने से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की कई कंपनियां लगाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क है।

Also Read

मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद रवि किशन ने किया उद्घाटन

23 Oct 2024 02:39 PM

गोरखपुर गोरखपुर विश्वविद्यालय में किसान एक्सपो का आयोजन : मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद रवि किशन ने किया उद्घाटन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल परिसर में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान एवं इंटरेस्ट आर्ट एग्जिबिशन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय किसान एक्सपो-2024 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। और पढ़ें