Maharajganj News : करंट की चपेट में आया संविदा बिजलीकर्मी, हादसों से सबक नहीं ले रहे अधिकारी...

करंट की चपेट में आया संविदा बिजलीकर्मी, हादसों से सबक नहीं ले रहे अधिकारी...
UPT | घायल बिजली कर्मचारी को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।

Aug 07, 2024 11:37

खबर यूपी के जनपद महाराजगंज से है। जिले के निचलौल में एक बार फिर बिजली कर्मचारी को करंट ने अपने चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से...

Aug 07, 2024 11:37

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महाराजगंज से है। जिले के निचलौल में एक बार फिर बिजली कर्मचारी को करंट ने अपने चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
नगर पंचायत निचलौल में आएदिन बिजली फॉल्ट होती रहती है। विभाग कई कर्मचारियों को अब तक करंट ने अपने चपेट में ले लिया। उसके बावजूद नगर में बिजली फाल्ट होने की समस्याएं दूर नहीं हो पाई हैं। लोगों का कहना है कि नगर में बिजली के तार कई साल पुराने हो चुके हैं, जिस कारण फाल्ट की समस्या होती है। जिसे सही करने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। यही वजह है कि अब तक कई कर्मचारियों को करंट ने चपेट में लिया है। कई घायल हुए हैं। एक की तो बीते दिनों पावर हाउस पर करंट लगने से मौत हो गई थी। करंट से बिजली कर्मचारी की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक लाइनमैन करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सबक नहीं ले रहे अधिकारी
ताजा मामला नगर पंचायत निचलौल के स्टेट चौराहे का है, जहां एक बिजलीकर्मी रामसनेही निषाद बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट को सही कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतनी घटनाओं के बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदारों ने कोई सबक नहीं लिया। आएदिन कोई न कोई घटनाएं हो रहीं हैं। 

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें