Maharajganj News : मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

मूसलाधार बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
UPT | मूसलाधार बारिश

Jun 27, 2024 11:54

महराजगंज में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। पछुआ हवा के झोंके सूरज की तपिश को और तीखा महसूस करा रहे थे। बुधवार को शाम होते-होते मौसम...

Jun 27, 2024 11:54

Maharajganj News : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार महराजगंज में मौसम ने करवट बदली। आसमान में छाए काले बादलों ने जमकर बारिश की। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। 

खेतों में पानी भरा खुश नजर आए किसान
महराजगंज में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था। पछुआ हवा के झोंके सूरज की तपिश को और तीखा महसूस करा रहे थे। बुधवार को शाम होते-होते मौसम खुशनुमा हो गया और बीती रात से ही इसने मूसलाधार बारिश का रूप ले लिया। जब तेज बारिश हुई तो तपती धरती और लोगों के दिलों को राहत मिली। खेतों में पानी भरा देख किसान धान की फसल को लेकर खुश नजर आए।

बारिश से धान की नर्सरी को फायदा
बारिश से धान की नर्सरी को फायदा हुआ है, रोपे गए धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। हालांकि, मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। वहीं, लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान थे।

Also Read

दो दिन से हो रही बारिश से शहर पानी-पानी, घर और दफ्तर सब बेहाल...

3 Jul 2024 12:52 PM

महाराजगंज Maharajganj News : दो दिन से हो रही बारिश से शहर पानी-पानी, घर और दफ्तर सब बेहाल...

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां जून की प्रचंड गर्मी के बाद अब मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। जिले में दो दिन हो रही झमाझम बारिश से हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। जलभराव की... और पढ़ें