Maharajganj News : क्राइम ब्रांच ने सात पीड़ितों को दी राहत, साइबर फ्रॉड पीड़ितों के इतने रुपये कराए वापस

क्राइम ब्रांच ने सात पीड़ितों को दी राहत, साइबर फ्रॉड पीड़ितों के इतने रुपये कराए वापस
UPT | साइबर फ्रॉड पीड़ितों के रुपये कराए गए वापस।

Sep 03, 2024 01:57

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक भेजकर तो कभी व्यक्तिगत डेटा हैक करके आमजनों को साइबर ठगी का शिकार...

Sep 03, 2024 01:57

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक भेजकर तो कभी व्यक्तिगत डेटा हैक करके आमजनों को साइबर ठगी का शिकार बनाने वाले शातिरों को महाराजगंज की क्राइम ब्रांच ने बड़ा झटका दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने शातिरों के कब्जे से सात पीड़ितों के रुपये वापस करा लिये है। अपनी गाढ़ी कमाई को फिर से अपने खाते में पाकर पीड़ितों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

 
 
आए दिन ठगी के नए हथकंडे अपनाकर साइबर ठग सीधे सादे और कम जागरुक लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कभी फोन पर लिंक भेजकर, तो कभी सोशल मीडिया पर कमाई का ऑफर देकर, कभी बिजली का बिल जमा न होना तो कभी अपराध में फंसाने का डर दिखाकर साइबर ठग अपनी दुकान चला रहे हैं। साइबर ठगी का शिकार हुए करीब आधा दर्जन से अधिक पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा से शिकायत की। इस पर पुलिस अधीक्षक मीना ने क्राइम ब्रांच की टीमों को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरूद्ध कुमार सिंह एवं साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव की टीम ने अगस्त माह में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए सात पीड़ितों को कुल 1,42,000 रुपये की राशि वापस कराई। साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक भेजकर और व्यक्तिगत डेटा हैक करके पीड़ितों के साथ धोखाधड़ी की थी।साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त राशि को पीड़ितों के खातों में पुनः जमा किया। इस पर पीड़ितों ने आज अपनी खुशी व्यक्त की और पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
 
इन पीड़ितों की रकम हुई वापस
1-अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र प्रतोष विश्वकर्मा निवासी ग्राम -बरवाखुर्द थाना -घुघली जनपद महराजगंज से कुल फ्रॉड रू0 10000.00/-
2-ममता साहनी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से कुल फ्रॉड रू0 9500.00/-
3-देवेश राय पुत्र स्व0 श्री निवास राय निवासी सक्सेना नगर थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से कुल फ्रॉड रू0 10500.00/-
4-मगवती पुत्री सरवनन निवासी राज्य तमिलनाडू भारत से कुल फ्रॉड रू0 30000.00/- 
5-शिल्पी सिंह निवासी गोमती नगर लखनऊ हाल पता राजीव नगर थाना कोतवाली जनपद महराजगंज कुल फ्रॉड रू0 6000.00/-
6-मोहम्मद अली पुत्र कुतुबद्दीन निवासी लक्ष्मीपुर देउरवा थाना -भिटौली जनपद -महराजगंज कुल फ्रॉड रू0 47000.00/-
7-अजय शर्मा पुत्र प्रद्दुमन नि0 जमुई पण्डित थाना निचलौल जनपद महराजगंज कुल फ्राड रु0 29000./-
 
साइबर क्राइम टीम में ये लोग शामिल
निरीक्षक सजनू यादव, उपनिरीक्षक अमित यादव, कांस्टेबल ग्रेड-ए प्रफुल्ल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र मल्ल, हेड कांस्टेबल विजय कुमार गौड़, कांस्टेब लालबहादुर यादव, कांस्टेबल पीयुषनाथ तिवारी, कांस्टेबल विशाल प्रजापति, महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रभा वर्मा, महिला कांस्टेबल गुन्जन यादव शामिल रहीं।

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें