Maharajganj News : पनियरा में जमीनी विवाद उग्र, महिला पर हमले का वीडियो वायरल

पनियरा में जमीनी विवाद उग्र, महिला पर हमले का वीडियो वायरल
UPT | वीडियो वायरल

Sep 13, 2024 18:45

पनियरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर 3 में दो पटीदारों के बीच हुई मारपीट...

Sep 13, 2024 18:45

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है जहां पनियरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया है। नगर पंचायत पनियरा वार्ड नंबर 3 में दो पटीदारों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक एक महिला का पीछा करते हुए मारने की कोशिश कर रहा है और महिला जान बचाकर भाग रही है। यह घटना दुर्गा मंदिर चौराहे पर हुई, जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया।

 
पीड़ित महिला रोशन जहां पत्नी नासिर अली ने पनियरा थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर अपने पटीदार सद्दिक, कादिर, आसिक अली, जुबेर और वफातन निशा के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसी विवाद के चलते उन पर हमला किया गया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पनियरा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते जमीनी विवादों की ओर इशारा करती है। ऐसे विवाद अक्सर हिंसक रूप ले लेते हैं और लोगों की जान को खतरा पैदा करते हैं।

Also Read

हाईकोर्ट के बेदखली आदेश पर हुई कार्रवाई

19 Sep 2024 02:04 PM

महाराजगंज महराजगंज में अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर : हाईकोर्ट के बेदखली आदेश पर हुई कार्रवाई

महराजगंज में घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के जखिरा स्थित ग्राम सभा की जमीन पर बने अवैध मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम ने ... और पढ़ें