महराजगंज में हरियाली का महाअभियान : 21 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य, हरा-भरा होगा शहर

21 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य, हरा-भरा होगा शहर
UPT | महराजगंज में हरियाली का महाअभियान

Jul 14, 2024 13:18

महराजगंज जिले में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की गई है। इस वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिले के 22 विभाग मिलकर 21 लाख 52 हजार 448 पौधे रोपने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। यह अभियान न केवल जिले के हरित क्षेत्र को बढ़ाएगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Jul 14, 2024 13:18

Maharajganj News : महराजगंज में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिले के 22 विभागों द्वारा 21 लाख 52 हजार 448 पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए शासन ने विभागवार पौधरोपण का लक्ष्य तय कर दिया है। इन 22 विभागों में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा सबसे अधिक 12.26 लाख पौधे रोपने की योजना है। लक्ष्य जारी होने के बाद विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन विभाग के समन्वय से पौधरोपण के लिए जिले के सात रेंज कार्यालयों की 20 नर्सरियों में लक्ष्य के अनुरूप 35 लाख 68 हजार पौधे तैयार कर लिए गए हैं। मानसून सत्र में 20 जुलाई को वृहद पौधरोपण का कार्य किया जाएगा।

वन विभाग भी स्वयं पौधारोपण करेगा
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभारी डीएफओ आरसी मलिक ने बताया कि जिले में 428 वर्ग किमी संरक्षित वन क्षेत्र है। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग व अन्य महकमा के पास भी सरकारी भूमि है। जहां वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा और पौधारोपण के लिए सभी विभागों का लक्ष्य शासन से प्राप्त हो गया है। जिला प्रशासन के निर्देश के क्रम में वन विभाग के पौधाशालाओं से पौधारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही वन विभाग भी स्वयं पौधारोपण करेगा।

चंदन, महोंगनी समेत 63 प्रजाति के लगेंगे पौधे 
वन विभाग की नर्सरी में इस चंदन, महोंगनी, अकेसिया, शीशम, आम, नीम, कड़, पीपल, बरगद, गुलमोहर, सहजन, अमरूद, सागौन, अर्जुन, इमली, आंवला, कचनार, कंजी, कटहल, कदम, काला शीशम, खैर, गुटेल, चिलबिस, जंगली जिलेबी, नींबू, पुत्रजीवा, पपीता, बबूल, बेल, बहेड़ा, बांस, मालाबार नीम, शरीफा, शहतूत, समी, सिल्वर ओक समेत 63 प्रजाति के पौधे उगाए गए हैं। इसमें से अधिकांश तीन से पांच फीट के हैं। प्राइवेट नर्सरी से भी लोग पौधरोपण के लिए अपने पसंद के पौधे ले सकते हैं।

Also Read

गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन जरूरी

12 Sep 2024 06:40 PM

गोरखपुर यूपी में अब दूध मिलावटखोरों की खैर नहीं : गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन जरूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूध और दूध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के दूधियों को आईकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा, जिसकी शुरुआत गोरखपुर से हुई है। और पढ़ें