Aligarh News : घर में घुस कर नर्स पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती,  युवक गिरफ्तार  

घर में घुस कर नर्स पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती,  युवक गिरफ्तार  
UPT | नर्स पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sep 13, 2024 01:58

अलीगढ़ में युवक ने नर्स को चाकूओं से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आरोपी युवक और घायल नर्स पार्टनरशिप में पहले अस्पताल चलाते थे।

Sep 13, 2024 01:58

Short Highlights
  • दोनों मिलकर कस्बे में चलाते थे प्राइवेट नर्सिंग होम 
  • नौ बार चाकू से नर्स पर किया प्रहार 
  • आरोपी युवक गिरफ्तार 
Aligarh News : अलीगढ़ में युवक ने नर्स को चाकूओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी युवक और घायल नर्स पार्टनरशिप में पहले अस्पताल चलाते थे। महिला को गंभीर हालत में छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहीं, हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने एक तमंचा  व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। यह घटना थाना छर्रा इलाके के ब्रह्मनपुरी की है।  

दोनों मिलकर कस्बे में चलाते थे प्राइवेट नर्सिंग होम 
कस्बे में ही नर्स के रूप में काम करने वाली अंबिका के घर गुरुवार विवेक राघव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में पिछले चार साल से संबंध थे और यह दोनों मिलकर कस्बे में ही अंबिका अस्पताल का संचालन कर रहे थे। दो वर्ष संचालन के बाद प्रशासन ने शिकायत पर नर्सिंग होम सील कर दिया था। दोनों ने मिलकर अलीगढ़ रोड पर जमीन खरीद कर अस्पताल का निर्माण शुरु किया था। लाखों रुपये खर्च होने के बाद अंबिका का व्यवहार बदलने लगा. जिसके बाद विवेक राघव ने अपना रुपया वापस मांगने पर विवाद शुरु हो गया था। 

नौ बार चाकू से नर्स पर किया प्रहार 
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक विवेक राघव नर्स अंबिका के घर पहुंचा था। इस दौरान दोनों के बीच रुपयों को  लेकर विवाद हुआ । वहीं, विवेक राघव ने ताबड़तोड़ चाकू से अंबिका पर हमला कर दिया। अंबिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला नर्स पर हमलाकर भाग रहे विवेक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा लिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विवेक राघव को चाकू और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां अंबिका की हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आरोपी ने अंबिका पर चाकू से नौ बार प्रहार कर घायल कर दिया।  

आरोपी युवक गिरफ्तार 
घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी छर्रा शुभेंदु सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने चाकू से महिला पर हमला कर दिया। वहीं तत्काल मौके पर पुलिस ने पहुंच कर महिला को अस्पताल पहुंचाया।  अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से एक तमंचा और चाकू बरामद हुआ है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

Also Read

दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

17 Sep 2024 10:38 PM

कासगंज Kasganj News : दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

कासगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोस्त की चाकुओं से हमला कर हत्या करने वाले वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से... और पढ़ें