Maharajganj News : नेपाल से आकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, पांच गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाली खबर

नेपाल से आकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन, पांच गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाली खबर
UPT | पुलिस की गिरफ्त में धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी।

Sep 23, 2024 17:11

मुसहर बस्ती के भेड़िहारी गांव के कटान टोला में कुछ लोग एक जगह पर एकत्रित होकर प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे थे। वहां पर 100 से अधिक संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को प्रलोभन और...

Sep 23, 2024 17:11

Maharajganj News : यूपी के महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती भेड़िहारी गांव के कटान टोला में कुछ लोगों ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। इसमें शामिल लोगों को वे लोग प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। उसके बाद प्रार्थना सभा में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। टीम ने धर्म परिवर्तन करा रहे तीन नेपाली सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से धर्म परिवर्तन से संबंधित पुस्तकें भी बरामद हुईं हैं। 
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मुसहर बस्ती के भेड़िहारी गांव के कटान टोला में कुछ लोग एक जगह पर एकत्रित होकर प्रार्थना सभा का आयोजन कर रहे थे। वहां पर 100 से अधिक संख्या में महिला और पुरुष मौजूद थे। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों को प्रलोभन और बीमारियों से ठीक करने का दावा कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। इसकी भनक मिश्रावलिया निवासी चौकीदार कपिल को लगी। इन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन नेपाली सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी
थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कनौजिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नेपाल निवासी भीम बहादुर गुरुंग, उसकी पत्नी विष्णु गाया देवी, मीना क्षत्री, मंगल तथा जगरनाथ को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से धर्म परिवर्तन से संबंधित कुछ पुस्तकें भी बरामद हुईं हैं। 

चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के मुसहर बस्तियों में धर्म परिवर्तन कराने वाले संगठन काफी सक्रिय हैं। इस संगठन के सदस्य इन बस्तियों में पहुंचकर असहाय लोगों को कई तरह के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। इसी तरह संगठन के सदस्य मुसहर बस्ती में पहुंचकर अपने काले करतूत को अंजाम देने में लगे थे। इसी बीच, इसकी भनक मिश्रावलिया गांव के चौकीदार कपिल को लग गई। फिर उसकी सजगता से धर्म परिवर्तन कराने वाले संगठन के सदस्य अपने मकसद में असफल हो गए।

Also Read

जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 10 अभियुक्त गिरफ्तार, जानें कैसे आए पकड़ में

23 Sep 2024 08:00 PM

कुशीनगर यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 10 अभियुक्त गिरफ्तार, जानें कैसे आए पकड़ में

गिरोह के पास से 4 सुतली बम ,10 देसी तमंचा, 30 जिंदा और 12 फयारशुदा कारतूस बरामद हुए हैं। इनके पास से 13 मोबाइल 26 सिम, 10 फर्जी आधार कार्ड, 10 एटीएम, 8 लैपटॉप और 2 लक्जरी गाडियां बरामद हुई हैं। और पढ़ें