Maharajganj News : युवक की तलाश में पूरी रात पसीना बहाती रही पुलिस, जंगली नदी से निकला शव

युवक की तलाश में पूरी रात पसीना बहाती रही पुलिस, जंगली नदी से निकला शव
UPT | कलियुगी पिता पुलिस की गिरफ्त में

Jun 11, 2024 17:29

पानी में छुपाया शव निकालने में पुलिस को पूरी रात पसीना बहाना पड़ा। कातिलों ने हत्या को अंजाम देने के बाद शातिराना अंदाज से शव को जंगल में ले जाकर गहरी नदी में छुपा दिया था। जिसकी भनक पुलिस को लगी…

Jun 11, 2024 17:29

Short Highlights
  • कलयुगी पिता ने अपने बेटे का किया कत्ल।
  • दूसरे बेटे के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम।
  • हत्या के बाद शव को नदी में छुपाया।
  • दोनो आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी।
 
Maharajganj News : खबर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से है। जहां निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता एक पुत्र के साथ मिलकर दूसरे पुत्र की पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिस मामले में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शव को ढूंढ लिया। वहीं पानी में छुपाया शव निकालने में पुलिस को पूरी रात पसीना बहाना पड़ा। कातिलों ने हत्या को अंजाम देने के बाद शातिराना अंदाज से शव को जंगल में ले जाकर गहरी नदी में छुपा दिया था। जिसकी भनक पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर दोनों कातिलों को पकड़ा और शव की तलाश शुरू कर दी। मगर पूरी रात पसीना बहाने के बाद भी शव का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने कातिलों पर दबाव दिया तो दोनों सुबह पुलिस को जंगल की ओर ले गए। जंगल में मौजूद नदी की गहराई में गिरे एक पेड़ के नीचे शव को छुपा दिया था। छुपाने का तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है दोनों कातिल कैसे शव को पानी से बाहर निकल रहे हैं। 
 
हत्या के बाद शव को पानी के अंदर छिपाया
पूरा मामला महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव का है। जहां बीते 10 जून की रात में वकील साहनी उर्फ राजू निवासी पिपरा काजी टोला कपिया थाना निचलौल जनपद महाराजगंज द्वारा नशे में अपने पिता व छोटे भाई से विवाद कर रहा था, इसी बीच मारपीट हो गई। जिसमें वकील बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। उसके बाद पिता कैलाश और भाई मुनिल साहनी ने मृतक वकील की लाश को गांव के पश्चिम तरफ दूधराई गांव से सटे जंगल में नदी के अंदर छुपा दिया। छुपाने के तरीका से पता नहीं चल पा रहा था कि नदी में कोई डेड बॉडी छुपाई गई है। युवक की हत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस शव की तलाश में पुलिस को पूरी रात पसीना बहाना पड़ा। वहीं आरोपियों पर दबाव देने के बाद दोनों मिलकर पानी के अंदर से वकील की लाश को बाहर निकाला। कैलाश साहनी पुत्र रामसुभग मुनीर पुत्र कैलाश साहनी निवासी पिपराकाजी टोला कपिया मछुआरे का काम करते हैं। जिससे उनको यह मालूम था पानी में किस जगह शव को छुपाया जाए ताकि वह बाहर ना आ सके। निचलौल थाने में दोनों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 289 / 24 धारा 304 201 पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया।

Also Read

बेटी को ढूंढने के लिए मां से फ्लाइट टिकट बुक करवाने वाला दरोगा सस्पेंड

26 Jul 2024 08:15 PM

देवरिया यूपी टाइम्स की खबर का हुआ असर : बेटी को ढूंढने के लिए मां से फ्लाइट टिकट बुक करवाने वाला दरोगा सस्पेंड

उत्तर प्रदेश टाइम्स की खबर का बड़ा असर हुआ है। देवरिया में बेटी को ढूंढने के लिए उसकी मां से ही फ्लाइट की टिकट बुक करवाने वाले दरोगा पर गाज गिर गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने दरोगा लक्ष्मी नारायण को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें