Maharajganj News : भारत-नेपाल सीमा पर जवानों को बहनों ने बांधी राखी, बदले में मिला रक्षा का वादा

भारत-नेपाल सीमा पर जवानों को बहनों ने बांधी राखी, बदले में मिला रक्षा का वादा
UPT | एसएसबी जवानों को राखी बांधती बहनें।

Aug 19, 2024 15:34

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का त्योहार रक्षाबंधन पर महराजगंज से एक अलग तस्वीर सामने आई आई है। यहां भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों को छुट्टी न मिल पाने के कारण उनकी कलाई...

Aug 19, 2024 15:34

Maharajganj News : भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का त्योहार रक्षाबंधन पर महराजगंज से एक अलग तस्वीर सामने आई आई है। यहां भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात जवानों को छुट्टी न मिल पाने के कारण उनकी कलाई सूनी न रहे, इसलिए आसपास की तमाम बहनों ने एसएसबी कैंप पहुंचकर जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें बहन की कमी महसूस नहीं होने दिया। इस दौरान सीमा के जवानों की आंखें खुशी से भर आईं। उन्होंने बहनों की रक्षा करने का आश्वासन दिया।

द्वापर युग से ही मनाया जाता है रक्षाबंधन
रक्षाबंधन का त्योहार पौराणिक मान्यताओं के आधार पर द्वापर युग से ही माना जाता है। महाभारत ग्रंथ के अनुसार, द्रोपदी के चीर हरण के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने द्रोपदी की लाज बचाई थी। तभी से भाई बहन के रिश्तों का प्रतीक कहे जाने वाला रक्षाबंधन का त्यौहार प्रत्येक वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। 

बहनों की रक्षा का वादा किया
महराजगंज के सीमावर्ती एसएसबी कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में आसपास की बहनों ने पहुंचकर जवानों की कलाई में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाया। जवानों ने भी बहनों की रक्षा करने का वादा किया।

Also Read

महायोगी गोरखनाथ विवि के चार कैडेट्स रिपब्लिक डे कैंप में चयनित

17 Sep 2024 04:56 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : महायोगी गोरखनाथ विवि के चार कैडेट्स रिपब्लिक डे कैंप में चयनित

खबर गोरखपुर से है जहां महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 102 यूपी बटालियन के चार एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर सागर जायसवाल... और पढ़ें