उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हृदयविदारक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बल्डीहा के दो भाइयों की मौत हो गई, जब वे अपने घर लौट रहे थे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा : महराजगंज के दो भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 10, 2024 14:01
Jul 10, 2024 14:01
दिल्ली से घर जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, सोमवार/मंगलवार की रात दोनों भाई दिल्ली से बस में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। अमेठी जिले के शकूल बाजार थाना क्षेत्र के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इसमें 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को अमेठी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस में कुल 48 लोग सवार थे, जहां उनका इलाज चल रहा है।
परिजनों का बुरा हाल
उक्त घटना में घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव निवासी दो सगे भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कुल चार भाई थे। जिसमें तीन भाई विवाहित थे तथा चौथा भाई साहिल उर्फ नायाब अविवाहित था। मृतक साहेब की पत्नी साजरा खातून बार-बार बेहोश हो जा रही है। साहेब अली के तीन बच्चे अफसाना (10), कासिम (7), और सना (4 वर्ष) हैं।
Also Read
23 Oct 2024 02:39 PM
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खेल परिसर में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान एवं इंटरेस्ट आर्ट एग्जिबिशन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय किसान एक्सपो-2024 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। और पढ़ें