Gorakhpur News : गोरखपुर में 5 घंटे में दो लोगों की हत्या से दहशत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर खड़े हो रहे

गोरखपुर में 5 घंटे में दो लोगों की हत्या से दहशत, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर खड़े हो रहे
UPT | स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

Jul 14, 2024 21:43

राजघाट थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के पास जहां शनिवार शाम करीब 5 बजे युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के महज कुछ ही घंटे बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य नगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के पास बारात में आए युवक कि चाकू से गोदकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था।

Jul 14, 2024 21:43

Gorakhpur News : गोरखपुर में 5 घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या ने सनसनी मचा दी है। इन घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजघाट थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान के पास जहां शनिवार शाम करीब 5 बजे युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना के महज कुछ ही घंटे बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के आर्य नगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के पास बारात में आए युवक कि चाकू से गोदकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। रविवार को स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। 

गली में दौड़ाकर युवक को मारा चाकू
शनिवार शाम राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में एक युवक को बदमाशों ने दौड़ाकर चाकू मारा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। युवक का नाम अजीम बताया जा रहा है और वह यहीं का रहने वाला था। हालांकि, उसकी हत्या किसने और क्योंकि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जबकि आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक की पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस ने क्राइम सीन को सील करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आशंका है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई हो। हत्या करने वालों का सुराग तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संदिग्ध दिखने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

मनबढ़ों से विवाद में दो युवकों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत
आर्य नगर के कुर्मियान टोला निवासी शिवपूजन का 20 वर्षीय पुत्र रोहित अपने साथी गंगेश चौराहा निवासी शोभित (19) के साथ शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के आसपास अलीनगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के ठीक सामने खड़ा होकर रास्ते से गुजर रही बारात देख रहा था। इस बीच कुछ मनबढ़ आए और वे भी बारात में डांस करने लगे। इन युवकों का रोहित और शोभित से विवाद हो गया। उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। रोहित के पेट में चाकू लगने से उसकी तुरंत मौत हो गई जबकि शोभित को भी गंभीर चोट आई। इस दौरान बारात में भगदड़ मच गई। उधर हमलावर भी भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि शोभित की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

एसपी सिटी ने क्या कहा
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अलीनगर में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया है। एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर है। दोनों युवक वहीं पास के रहने वाले हैं। घटना क्यों और कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। दोनों युवक खुद बारात में शामिल थे या फिर चाकू मारने वाले बारात में शामिल थे, इसकी जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Also Read

गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन जरूरी

12 Sep 2024 06:40 PM

गोरखपुर यूपी में अब दूध मिलावटखोरों की खैर नहीं : गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई, रजिस्ट्रेशन जरूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूध और दूध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य के दूधियों को आईकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा, जिसकी शुरुआत गोरखपुर से हुई है। और पढ़ें