Gorakhpur News : शहर में बुधवार को निकलेगा ताजिया जुलूस, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

शहर में बुधवार को निकलेगा ताजिया जुलूस, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
UPT | एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Jul 15, 2024 17:54

गोरखपुर के प्रखंड क्षेत्र में दरगाह पर चादर चढ़ाने के साथ ही मुहर्रम का त्योहार आरंभ हो गया है। यह त्योहार हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है...

Jul 15, 2024 17:54

Gorakhpur News : गोरखपुर के प्रखंड क्षेत्र में दरगाह पर चादर चढ़ाने के साथ ही मुहर्रम का त्योहार आरंभ हो गया है। यह त्योहार हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाया जाता है। मुहर्रम को देखते हुए उत्तर-प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वहीं गोरखपुर जिले में बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

एसपी उत्तरी पुलिस व्यवस्थाओं का लिया जायजा 
मुस्लिम समाज के लोग मातम करते हुए ताजिए को कर्बला तक ले जाएंगे। मोहर्रम के त्योहार पर शांति व्यवस्था एवं अलम व ताजियों के जुलूस को सही ढंग से निकलवाये जाने के लिए पुलिस ने सर्तकता बढ़ा दी है। अलम के गुजरने वाले मार्गो पर पड़ रहे अवरोधों को दूर करने के लिए पुलिस ने होमवर्क शुरू कर दिया है। एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न थाना क्षेत्र के गांव व मोहल्लों में जाकर पुलिस व्यवस्थाओं के संबध में जायजा लिया। 

सुरक्षा को लेकर किया खास इंतजाम 
गौरतलब है कि मोहर्रम के पर्व पर अलम व ताजियों को गांव और कस्बों में परम्परागत रूप से निकाला जाता है। गांव में जिन मार्गो से होकर यह जुलूस गुजरता है। उन मार्गो पर पुलिस बल को आवश्यकता अनुसार तैनात किया जा रहा है। इस दौरान किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं हो, इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने खास बंदोबस्त किया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हैं।

चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर 
एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। एसपी उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी उत्तरी सर्कल थानों पर पीस कमेटी की बैठक पूर्ण कर ली गई है। जुलूस और रूटों के समीक्षा हो चुकी है। कर्बला की साफ सफाई को लेकर सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया जा चुका है और चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

Also Read

प्रशासन ने कसी कमर, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा, जानें क्या है व्यवस्था

21 Aug 2024 12:52 PM

महाराजगंज पुलिस भर्ती परीक्षा : प्रशासन ने कसी कमर, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा, जानें क्या है व्यवस्था

महराजगंज में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा को सफल बनाने में जुटा जिला प्रशासन, परीक्षा केंद्रों पर चूक हुई तो होगी सख्त कार्रवाई। और पढ़ें