जनता दर्शन में सीएम ने सुनी समस्याएं : समाधान को लेकर किया आश्वस्त, बच्चों को बांटी चॉकलेट

समाधान को लेकर किया आश्वस्त, बच्चों को बांटी चॉकलेट
UPT | जनता दर्शन में सीएम ने सुनी समस्याएं

Sep 21, 2024 16:25

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की प्राथमिकता है

Sep 21, 2024 16:25

Short Highlights
  • जनता दर्शन में सीएम ने सुनी समस्याएं
  • भूमि विवाद लेकर पहुंचीं महिलाएं
  • सीएम ने बच्चों को दिए चॉकलेट
Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतोषजनक तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

300 लोगों से की मुलाकात
शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 300 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सभी समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा।

भूमि विवाद लेकर पहुंचीं महिलाएं
जनता दर्शन में कुछ महिलाएं भूमि विवाद के संबंध में प्रार्थना पत्र लेकर आई थीं। कुछ ने शिकायत की कि दबंग उनके जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि भूमि कब्जाने वालों को भू माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जमीनी विवादों का समाधान इस तरह होना चाहिए कि पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे।

मरीजों की आर्थिक मदद का किया वादा
इसके अलावा, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीज के इलाज संबंधी अनुमानित खर्च की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। अनुमानित राशि मिलते ही इलाज के लिए धन जारी कर दिया जाएगा।

सीएम ने बच्चों को दिए चॉकलेट
जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने प्यार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया। एक महिला अपने दिव्यांग बच्चे को लेकर आई, जिसे देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए। जब उन्होंने महिला से बातचीत की, तो पता चला कि बच्चे को जन्म से दिव्यांग नहीं था, बल्कि उसे बाद में पोलियो हुआ। उसने लखनऊ और दिल्ली के बड़े अस्पतालों में दिखाया था, लेकिन डॉक्टरों ने कोई उम्मीद नहीं दी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस बच्चे को फिर से पीजीआई लखनऊ के डॉक्टरों को दिखाया जाएगा और इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को मौके पर निर्देश भी दिए।

Also Read

1.6 एकड़ जमीन पर हो रहा निर्माण, विभिन्न कालों की मिलेगी जानकारी

21 Sep 2024 07:27 PM

गोरखपुर सीएम ने गौरव संग्रहालय का किया निरीक्षण : 1.6 एकड़ जमीन पर हो रहा निर्माण, विभिन्न कालों की मिलेगी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम गोरखपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निर्माणाधीन गौरव संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ ही इस पूरी परियोजना की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों से ली। और पढ़ें